सेंट्रल करीमिया +2 में नव नामांकित छात्र-छात्राओं का स्वागत हुआ

3

जमशेदपुर :आज सेंट्रल करिमीया +2 हाई स्कूल का इंडक्शन क्लास हुआ, जिसमें नए आने वाले छात्र- छात्राओं को उनके माता-पिता के साथ स्वागत किया गया।  कल से  11वीं की  सारी कक्षाएं आरंभ की जाएगी।
आज के इंडक्शन क्लास में सारे साइंस और आर्ट्स के छात्र- छात्राओं को स्कूल के विषय में सारी जानकारी दी गई। इस इंडक्शन समारोह में स्कूल के प्रिन्सिपल ने स्टूडेंट्स को स्कूल के सम्बन्ध में बहुत सारी बातें बताई।
आर्ट्स की इंचार्ज नूज़हत नीसार ने यहां के अनुशासन के बारे में बताया।  वाक्ताओं में साइंस के इंचार्ज डॉ. आफताब आलम खान,  शिक्षिका  त्रिपुरा झा , वाइस प्रिन्सिपल वहीदा तबस्सुम प्रमुख थे। इस अवसर पर स्कूल के सारे शिक्षक- शिक्षिकाएं तथा सारे स्टाफ उपस्थित थे। मंच का संचालन डॉ आले अली ने किया। धन्यवाद ज्ञापन वाइस प्रिन्सिपल वहीदा तबस्सुम ने दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विद्या भारती चिन्मया विद्यालय दुर्गा दुर्गति हरिणी

Wed Oct 6 , 2021
जमशेदपुर:महालया के साथ बहुप्रतीक्षित नवरात्रि में धैर्य, बल व पौरूष की प्रतीक देवी दुर्गा के शुभागमन व पूजन के महात्म्य का शंखनाद विद्या भारती चिन्मय विद्यालय के प्रांगण से भी सुना गया ।जो अधर्म पर धर्म की विजय की उद्घोषणा करता है। विद्या भारती चिन्मय विद्यालय दुर्गा दुर्गति हरिणी के […]

You May Like

फ़िल्मी खबर