सुंदरनगर 106 सीआरपीएफ कैंप में 5 सौ पौधरोपण किया गया

48

जमशेदपुर: जमशेदपुर सुंदरनगर 106 बटालियन, द्रुत कार्य बल एवं असेंबली ऑफ ह्यूमन राइट्स एंड जस्टिस के संयुक्त तत्वाधान में द्रुत कार्य बल के प्रांगण में 5 सौ पौधरोपण किया गया। इस कार्यक्रम में द्रुत कार्य बल के कमांडिंग ऑफिसर प्रमोद कुमार सिंह द्वारा बहुत ही सराहनीय सहयोग किया गया। उक्त कार्यक्रम में द्रुत कार्य बल के अनामी शरण एवं अन्य पदाधिकारियों के साथ साथ जवानों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। उक्त कार्यक्रम के अवसर पर प्रमोद कुमार सिंह ने जानकारी दी । इस वर्ष द्रुत कार्य बल द्वारा 50 हजार पौधों को लगाया गया है । और आगे भी जिस तरह केंद्रीय रिजर्व बल समाज एवं देश के लिए समर्पित भाव से तत्पर रहता है वैसे ही पर्यावरण के लिए भी समर्पित रहेगा।
असेंबलीऑफ ह्यूमन राइट्स एंड जस्टिस के चेयरमैन भीष्म सिंह ने इस अवसर पर बताया कि पृथ्वी को बचाने के लिए वृक्षों का रहना परम आवश्यक है क्योंकि यही एक मात्र विधि है जिसमें कार्बन डाइऑक्साइड को ऑक्सीजन में परिवर्तित किया जाता है और हमारे ओजोन का परत भी भी सुरक्षित रहता है। इसके साथ ही भीष्म सिंह ने मानव जीवन के लिए जल संरक्षित करने का भी आह्वान किया। इस अवसर पर कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद तिवारी ने वृक्षारोपण पर लिखी गई एक कविता का पाठ भी किया। इस अवसर पर असेंबली ऑफ ह्यूमन राइट्स एंड जस्टिस के पूर्वी भारत के जोनल अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह, राष्ट्रीय सचिव एवं सांसद प्रतिनिधि ऋषि मिश्रा, बोर्ड के मेंबर सरोज कांत झा, नगर युवा अध्यक्ष डॉ रविंदर पाल सिंह आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अनूप सिंह फैन्स क्लब द्वारा नवनिर्वाचित विधायक अनूप सिंह के जन्मदिन पर केक काट जश्न मनाया

Thu Nov 12 , 2020
जमशेदपुर : अनूप सिंह फैन्स क्लब की ओर से नवनिर्वाचित विधायक अनूप सिंह एवं संरक्षक डॉ परितोष सिंह के जन्मदिन के अवसर पर केक काट कर सैकड़ों की संख्या में उपस्थित सदस्यों ने जश्न मनाया एवं इस अवसर पर लड्डू वितरण किया गया।गोविंदपुर स्थित सामुदायिक मैदान के पास आयोजित कार्यक्रम […]

You May Like

फ़िल्मी खबर