


जमशेदपुर : जमशेदपुर की पहचान फाउंडेशन के द्वारा एक बैठक किया गया जिसमें दीपावली को देखते हुए चीनी समान के बहिष्कार के लिए एक योजना बनाया गया कि इस बार दीपावली में सभी जमशेदपुर वासियों को मिट्टी के दिये जलने के लिए प्रेरित किया जाएगा और सभी जमशेदपुर वासियों के बिच 21,001 दिये वितरण किया जायेगा। और इस धनतेरस में चाइनीस सामानों को छोड़कर भारतीय सामानों को अपनाने के लिए पहचान फाउंडेशन के द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जाएगा
इस बैठक में पहचान फाउंडेशन के अध्यक्ष राज गुप्ता के साथ पहचान फाउंडेशन के सभी सदस्यों ने भाग लिया और अपनी बात को रखा और इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हर मुमकिन कोशिश करने का प्रण लिया है।