गोविंदपुर पंचायत में वैक्सीनेशन शुरू

4

जमशेदपुर : कोविड 19 वैक्सीनेशन की शुरुआत हो चुकी है। इसे सफल बनाने को लेकर शहर से लेकर गांवों के पंचायत तक अभियान जारी है।आज रविवार को पटेल स्कूल के पास उतरी छोटा गोविंदपुर पंचायत भवन में टीकाकारण किया गया। इसमें उत्तरी समेत अन्य पंचायतों के लोगों को टीका दिया जा रहा है। 60 साल से उपर वाले बुजुर्ग महिला-पुरुष के साथ ही 45 साल से ज्यादा उम्र वाले क्रोनिक डीजीज से ग्रसित सैकड़ो लोगों को नि:शुल्क टीका लगाया गया। अपने साथ आधार, वोटर कार्ड समेत अन्य आईडी प्रूफ दिखाकर टीका दिया जा रहा है।सुबह 9 से शाम 4 बजे तक वैक्सीनेशन चल रहा है। यह अभियान 27 मार्च तक चलेगा। इस सेंटर के अलावा रामपुर गिट्टी मशीन पंचायत भवन, बड़ा गोविंदपुर पंचायत भवन एवं शहरी प्राथिमिक स्वास्थ्य केंद्र में भी टीका कल से लगाया जाएगा।टीकाकरण अभियान का निरिक्षण करने जमशेदपुर प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रवीण कुमार भी पहुंचे।
निरिक्षण करने के बाद आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इसे सफल बनाने में स्वास्थ्य विभाग के डॉ सुजीत कुमार झा, सर्विलांस टीम के उदय कुमार, मुखिया शिव लाल लोहरा, संजय शाह, उपमुखिया संघ के अध्यक्ष सतवीर सिंह बग्गा, वार्ड सदस्य हजारी लाल, लक्ष्मण सिंह मुंडा समेत एएनएम आदि का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

करीम सिटी कॉलेज के सोसाइटी फाॅर प्रमोशन ऑफ आर्ट एंड कल्चर (स्पार्क) द्वारा वार्षिक कला कार्यशाला और प्रदर्शनी शुरू

Mon Mar 22 , 2021
जमशेदपुर : करीम सिटी कॉलेज के सोसाइटी फाॅर प्रमोशन ऑफ आर्ट एंड कल्चर (स्पार्क) द्वारा वार्षिक कला कार्यशाला और प्रदर्शनी ‘आर्टबीट’ का आयोजन दिनांक 22 मार्च और 23 मार्च को किया जा रहा है| गत दिवस आर्टबीट का उद्घाटन किया गया| इसके साथ ही कला कार्यशाला का भी आयोजन किया […]

You May Like

फ़िल्मी खबर