डॉ प्रदीप बाममुचू के नेतृत्व में झारखंड स्टेट हैंडबॉल एसोसिएशन प्रभावी रहेगा
जमशेदपुर। हैंडबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रशासक ने 3 नवंबर को अपने एक आदेश के तहत जगन मोहन राव के फैसले को निरस्त करते हुए झारखंड स्टेट हैंडबॉल एसोसिएशन की प्रदीप बालमुचू वाली टीम को प्रभावशाली ढंग से काम करने का आदेश दिया है। 27 सितंबर को ए जगन मोहन राव ने हैंडबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष के रूप में रहते हुए झारखंड में एक तदर्थ कमेटी के गठन की घोषणा की थी। इसके बाद प्रशासक ने जगन मोहन राव के फैसले पर रोक लगाते हुए इस निर्णय को खारिज कर दिया है। राज्य में झारखंड स्टेट हैंडबॉल एसोसिएशन पूरी तरह काम करता रहेगा।
![](https://dinratkhabar.com/wp-content/uploads/2021/11/img-20211011-wa00023760260879279420821.jpg)
![](https://dinratkhabar.com/wp-content/uploads/2021/11/img-20211021-wa00221359314966749475125.jpg)
![](https://dinratkhabar.com/wp-content/uploads/2021/11/img-20211023-wa0008630189328622830424.jpg)