भाजपा महानगर की बैठक हुई , प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश के प्रवास कार्यक्रम पर बनी रूपरेखा

5

भाजपा महानगर की तैयारियां अंतिम चरण में, प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत की हो रही प्रतीक्षा -गुंजन

जमशेदपुर: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश तीन दिवसीय कोल्हान प्रवास कार्यक्रम के तहत 7 दिसम्बर को जमशेदपुर आ रहे हैं। जमशेदपुर में एकदिवसीय प्रवास के तहत प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद कर संगठन की गतिविधियों की जानकारी लेंगे। प्रदेश अध्यक्ष के आगमन व प्रवास कार्यक्रम के तहत होने वाले विभिन्न बैठक व संवाद कार्यक्रम को सफल व पूर्ण करने के निमित्त भाजपा महानगर जिला पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को भालूबासा स्थित आशीष किशोर संघ में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने जिला पदाधिकारियों व मंडल अध्यक्षों को प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश के एक दिन के प्रवास कार्यक्रम के तहत तय किये कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम की भव्यता एवं पूर्णता हेतु जिला पदाधिकारियों व मंडल अध्यक्षों को विशेष दायित्व देते हुए 4 दिसम्बर तक जिला भाजपा को कार्यक्रम से संबंधित सूची सौंपने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि दीपक प्रकाश के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद बनने के पश्चात पहली बार जमशेदपुर प्रवास को लेकर कार्यकर्ता उत्साहित हैं। प्रदेश अध्यक्ष के पहले प्रवास में जमशेदपुर आगमन को लेकर महानगर द्वारा ऐतिहासिक कार्यक्रम बनाने की तैयारियां अंतिम रूप में है। ज्ञात हो कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश अपने एक दिन के प्रवास में महानगर अंतर्गत बूथ समिति, प्रबुद्ध नागरिकों, पार्टी को सींचने वाले जनसंघ काल के नेताओं से लेकर सांसद, विधायक, पूर्व सांसद व विधायकों के साथ जिला कार्यसमिति की बैठक लेंगे। बैठक के दौरान मंच संचालन जिला महामंत्री अनिल मोदी एवं धन्यवाद ज्ञापन सीतारामडेरा मंडल अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने किया।

बैठक में मुख्य रूप से संजीव सिन्हा, बारी मुर्मू, प्रदीप महतो, सुधांशु ओझा, बबुआ सिंह, अनिल मोदी, जितेंद्र राय, मंजीत सिंह, पुष्पा तिर्की, पप्पू सिंह, राजीव सिंह, प्रेम झा, बोलटू सरकार, नारायण पोद्दार, कौस्तव रॉय, मणि मोहन्ती, बिनोद सिंह, राकेश बाबू समेत मंडल अध्यक्ष सुरेश शर्मा, संतोष ठाकुर, ध्रुव मिश्रा, अजय सिंह, बबलू गोप, हेमंत सिंह, दीपक झा, संजय तिवारी, राजेश सिंह, प्रशांत पोद्दार, बरजंगी पांडेय, विनोद राय, अमरेंद्र पासवान, फातिमा शाहीन, संजय कुमार सिंह, संदीप शर्मा बॉबी, चंचल चक्रवर्ती, रविन्द्र नाथ सरदार, हलदर दास, सुदीप कुमार डे, हेमेंद्र जैन, त्रिदेव चटराज, दीपक पॉल, पवन सिंह, सुनील सिंह मुंडा, शांतनु मुखर्जी, मंटू चरण दत्ता एवं प्रधान महतो उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण एवं स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण के लाभुकों को प्राथमिकता देते हुए अच्छी गुणवत्ता का ईंट सही दाम पर आपूर्ति सुनिश्चित करें

Tue Dec 1 , 2020
जमशेदपुर : बहरागोड़ा प्रखंड कार्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार साहू एवं अंचल अधिकारी श्री हीरा कुमार की अध्यक्षता में ईट भट्ठा के संचालकों के साथ बैठक किया गया। सभी संचालकों को निदेश दिया गया कि प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण एवं स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण के लाभुकों को प्राथमिकता देते हुए […]

You May Like

फ़िल्मी खबर