रैफ ने मनाया 106 बटालियन का 30वां स्थापना दिवस

7

जमशेदपुर : जमशेदपुर स्टेशन स्थित 106 बटालियन रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) ने मंगलवार को 30वां स्थापना दिवस मनाया। पहली दिसंबर 1990 में इस बटालियन की जमशेदपुर स्टेशन में स्थापना हुई थी। इस मौके पर 106 बटालियन आरएएफ, सुंदरनगर के द्वितीय कमान अधिकारी विनोद कुमार के मार्गदर्शन व उप कमांडेंट पीके मिश्रा के नेतृत्व में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उप कमांडेंट धिरेन कुमार मोहंती व सहायक कमांडेंट आरएन मलिक ने स्थापना दिवस को यादगार बनाने के लिए कई कार्यक्रमों का आयोजन किया।

मंगलवार सुबह आठ बजे द्वितीय कमान अधिकारी विनोद कुमार ने क्वार्टर गार्ड की सलामी ली और जवानों को स्थापना दिवस पर बधाई देकर उनका मनोबल ऊंचा किया। साढ़े आठ बजे कैम्प एरिया में पौधारोपण कर प्रकृति के संतुलन को बनाए रखने की दिशा में पहल की गई।

सुबह 10 बजे सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें द्वितीय कमाडेंट विनोद कुमार ने पूरे वर्ष 106 बटालियन द्वारा किए गए कार्यो, उपलब्धियों की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने वर्ष 2020 में चुने गए 19 सर्वश्रेष्ठ कर्मिकों को प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत भी किया। सुबह 11 बजे बटालियन के सीएमओ डा. अमूल्या कुजूर और लॉरेंश बांडो के नेतृत्व् में के नेतृत्व में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल जमशेदपुर के अधिाकरियों की उपस्थिति में एड्स जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान सभी को एड्स से बचने के उपयों की जानकारी दी गई।वहीं, दोपहर तीन बजे जवानों के मनोरंजन के लिए शारीरिक शौष्ठव को बनाए रखने के लिए अंतर कंपनी वॉलीबॉल मैच का भी आयोजन किया गया। इसमें विजेता व उप विजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वहीं, शाम सात बजे बटालियन स्तर पर बड़ा खान का भी आयोजन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आरवीएस के छात्रों ने जानी प्लेसमेंट की बारीकियां

Wed Dec 2 , 2020
जमशेदपुर : आरवीएस कालेज आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलाजी में बीटेक, एमटेक एवं एमसीए में नामांकित नए छात्रों के लिए आयोजित इंडक्शन 2020 कासमापन मंगलवार को हुआ। एआइसीटीई के निदेशानुसार नए नामांकित छात्रों के लिए हर वर्ष इंडक्शन कार्यक्रम का अयोजन किया जाता है। नौ दिन के इस कार्यक्रम की शुरूआत 23 नवंबर […]

You May Like

फ़िल्मी खबर