जमशेदपुर : रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर के अध्यक्ष रोटेरियन डीएन जेना और सचिव रोटेरियन प्रमोद दुबे के कुशल मार्गदर्शन में *सरकारी मिडिल स्कूल, करंदीह में हैप्पी स्कूल प्रोजेक्ट* किया गया।
रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर की तरफ से स्कूल को निम्नलिखित वस्तुएं प्रदान किया गया:
1.एक स्मार्ट क्लास रूम जिसका खर्च ₹ 1.5 लाख Lakh
2.कंप्यूटर लैब..पुनरुद्धार जिसका खर्च ₹ 1.45 लाख
3. स्कूल की नई बाहरी दीवार
4. लड़के और लड़कियों के लिए नए शौचालय जिसका खर्च ₹ 1.25 लाख
5.नया वॉश स्टेशन जिसका खर्च ₹ 27000/-
6.जूनियर और सीनियर छात्रों के लिए खेल सामग्री – ₹ 55000/- मूल्य की स्लाइड, स्विंग, सी सॉ, बैडमिंटन कोर्ट, कैरम और शतरंज
7. विद्यालय की संपूर्ण आंतरिक एवं बाह्य पेंटिंग में खर्च ₹3,00,000/-
8. नए सबमर्सिबल पंप और पाइपिंग के साथ पेयजल की सुविधा प्रदान किया गया।
9. स्कूल के प्राचार्य के लिए एक नवीनीकृत लैप टॉप।
रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर के सदस्यों को उनके समर्थन के लिए बहुत बहुत धन्यवाद।
हमारे पीडीजी विजय मेहता, पीडीजी रॉनी डी’कोस्टा और पीडीजी डॉ. आर. भरत को पूरे साल भर उनके समर्थन और मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद।
हमारे डीजी राजन गंडोत्रा को वर्ष 2020-21 में निरंतर प्रेरणा देने के लिए हम उनका हृदय से धन्यवाद करते हैं।
रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर ने *सरकारी मिडिल स्कूल, करनडीह में हैप्पी स्कूल प्रोजेक्ट* किया
