रिम्स में पिता लालू यादव से मिलने पहुंचे तेजस्वी, नीतीश कुमार पर साधा निशाना

7

जमशेदपुर/रांचीः रिम्स में पिता लालू यादव से मिलने पहुंचे तेजस्वी, नीतीश कुमार पर साधा निशाना। अपने पिता और पार्टी प्रमुख लालू यादव से मिलने रांची पहुंचे तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर एक बार फिर से हमला बोला। तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार चोर दरवाजे से मुख्यमंत्री बने हैं। बिहार में पिछले एक माह में दिनदहाड़े हत्याएं हो रही हैं, अपहरण हो रहा है,रंगदारी मांगी जा रही है।
बिहार में विधानसभा चुनाव के बाद राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव आज शनिवार को रांची स्थित रिम्स में अपने पिता लालू प्रसाद यादव से मुलाकात करने पहुंचे। लालू के साथ मुलाकात के दौरान तेजस्वी यादव के साथ झारखंड के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख और श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता भी मौजूद थे। तेजस्वी ने कहा कि राज्य में नीतीश सरकार पूरी तरह से फेल नजर आ रही है, उन्होंने एक बार फिर कहा कि वाकई में नीतीश कुमार थक गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बर्मामाइंस देव स्थान शिव मंदिर की पुरानी कमेटी भंग, नई कमेटी के अध्यक्ष बने नागेन्द्र सिंह

Sat Dec 19 , 2020
जमशेदपुर : बर्मामाइंस देव स्थान शिव मंदिर की पुरानी कमेटी को भंगकर नई कमेटी का गठन किया गया। जिसमें नागेन्द्र सिंह को सर्व सम्मति से अध्यक्ष चुन लिया गया। श्री देव स्थान सांस्कृतिक संस्था एवं शिव मंदिर ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान व ट्रस्ट के अध्यक्ष रमेश कुमार की अध्यक्षता में […]

You May Like

फ़िल्मी खबर