पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास में सीएम को पत्र लिखा और छठ व्रती को नदी में पूजा करने की अनुमति देने का आग्रह किया

34

जमशेदपुर : राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने मुख्यमंत्री को एक पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने लोक आस्था के महापर्व छठ व्रत पर बिहार की तरह झारखंड के तालाबों में सूर्य को अघ्र्य देने की अनुमति प्रदान करने का आग्रह किया है।
अपने पत्र में रघुवर दास ने कोविड-19 के मद्देनजर राज्य सरकार द्वारा छठ व्रत पर जारी मार्गदर्शन में संशोधन का आग्रह किया है। उन्होंने कहा है कि सरकार द्वारा जारी मार्गदर्शन में इस बार छठ महापर्व के दौरान किसी भी नदी, लेक, डैम या तालाब के छठ घाट पर किसी तरह के कार्यक्रम के आयोजन की मनाही की गयी है।

लोगों से अपने घरों में ही यह महापर्व मनाने का आग्रह किया गया है।
उन्होंने इस संबंध में बिहार सरकार द्वारा जारी मार्गदर्शन की चर्चा करते हुए आग्रह किया है कि झारखंड में भी ग्रामीण क्षेत्रों एवं शहरी क्षेत्रों में अवस्थित छोटे तालाबों पर छठ महापर्व के आयोजन (अध्र्य देने) की अनुमति देते हुए इसके दौरान मास्क के प्रयोग एवं सोशल डिस्टेंसिंग के मानको का अनुपालन का दिशा-निर्देश निर्गत किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भोजपुरी नवचेतना मंच ने दिया नारा "लाठी गोली खाएंगे, घाटहिं छठ मनायेंगे"

Tue Nov 17 , 2020
@ छठ महापर्व पर सरकारी पाबंदी , जमशेदपुर में विरोध हुआ शुरू ‘सत्याग्रह’ @भोजपुरी नवचेतना मंच के आह्वान पर स्वर्णरेखा छठ घाट पर जुटे कई संगठनों ने चलाया सफाई अभियान जमशेदपुर : छठ महापर्व पर झारखंड सरकार द्वारा जारी गाइडलाइंस और घाटों पर व्रत करने की पाबंदियों से श्रद्धालुओं में […]

You May Like

फ़िल्मी खबर