पी एंड एम मॉल के बगल के बगल में जुस्को के बंद पड़े (अर्द्ध निर्मित) मॉल में सुरक्षा गार्ड का शव मिलने से सनसनी फैल गई

7

जमशेदपुर: बिष्टुपुर थाना अंतर्गत पी एंड एम मॉल के बगल के बगल में जुस्को के बंद पड़े (अर्द्ध निर्मित) मॉल में सुरक्षा गार्ड का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान सरायकेला जिले के आदित्यपुर रायडीह यनिवासी जयप्रकाश सिंह (45) के रूप में हुई है। बुधवार की सुबह जानकारी मिलने पर पुलिस और काफी संख्या में मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
जय प्रकाश सिंह निजी सिक्योरिटी एजेंसी ब्रावो सिक्योरिटी के अंतर्गत काम कर रहे थे। इस संबंध में मृतक के चचेरे भाई शंभू सिंह ने बताया कि मंगलवार को जयप्रकाश बी शिफ्ट की ड्यूटी करने घर से निकले थे। रात ज्यादा हो जाने के बावजूद जब वह घर नहीं पहुंचे तो परिवार के लोगों ने इसकी सूचना आदित्यपुर पुलिस को दी। आदित्यपुर पुलिस ने बिष्टुपुर पुलिस से संपर्क कर उनके लापता होने की जानकारी दी। इसके बाद परिजन बिष्टुपुर थाना आये। पुलिस के साथ मिलकर ड्यूटी स्थल पर उनकी तलाश की गई तब उनका शव मॉल के पीछे वाले हिस्से में जमीन पर मुंह के बल गिरा हुआ मिला। चेहरे पर चोट के निशान पाए गए हैं। परिजनों ने जयप्रकाश सिंह की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है। अनुमान यह भी लगाया जा रहा है कि ऊंचाई से गिरने की वजह से उनकी मृत्यु हुई है। फिलहाल पुलिस के जांच के बाद ही मौत की गुत्थी सुलझेगी।
सीसीआर डीएसपी पहुंचे
घटना की सूचना मिलने के बाद सीसीआरटी एसपी अरविंद कुमार को घटनास्थल पर पहुंचे उन्होंने परिजनों से काफी देर तक पूछताछ की। वहीं घटनास्थल के आस-पास जांच पड़ताल की। जानकारी मिलने पर कुछ राजनीतिक दल से जुड़े लोग भी मौके पर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। फिलहाल परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
सिक्योरिटी एजेंसी के पदाधिकारी नहीं पहुंचे
परिजनों ने घटना की जानकारी ब्रावो सिक्योरिटी के पदाधिकारियों को दी। फोन पर सूचना मिलने के बाद भी काफी देर तक कोई भी घटनास्थल पर नहीं पहुंचा। इससे परिजनों में आक्रोश देखा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पूर्व पीएम अटल जी के जन्मदिन को भाजपा मनाएगी किसानों के संग, शामिल होंगे पूर्व सीएम एवं सांसद

Thu Dec 24 , 2020
पीएम मोदी करेंगे किसानों के साथ संवाद, महानगर अंतर्गत सभी मंडलों में लगेगा स्क्रीन जमशेदपुर: पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों के साथ मनाएंगे। 25 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पीएम किसान सम्मान निधि के तहत 18 हजार करोड़ रुपये लगभग 9 […]

You May Like

फ़िल्मी खबर