जमशेदपुर: झारखंड/ ओडिशा इकाई के सभी जिलों मे कमेटी विस्तार करने के बाद अब झारखंड प्रदेश के सभी जिला में क्राइम चैक ओर्गानाइजेसन की कमेटी विस्तार करने की दिशा में एक दिवसीय दौरे पर आये क्राइम चैक ओर्गानाइजेसन के झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष एवं ओडिशा राज्य के प्रभारी जहांगीर हक ने अपने समर्थकों के साथ मुलाकात कर संगठन को मजबूत करने एवं पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर जगह जगह पर हो रही क्राइम को मुक्त करने की पहल पर काम करने की बात कही गयी। झारखण्ड प्रदेश अध्यक्ष जहांगीर हक ने कहा- नये साल के सुरुवाती महिने में लोहोरदगा प्रखंड के सरकारी गेस्ट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिये कमेटी का विस्तार किया जाएगा। इसके अलावा जन हित समस्यायों को देखते हुवे झारखण्ड के रांची स्थित बिरसा मुंडा चौक में आये दिन बाहान चेकिंगं के नाम पर जनता के साथ पुलिस की बरबर्ता, एवं अवैध तरीके से पैसा वसूली करने जैसे मुद्दों पर झारखंड के लोगों द्वारा क्राइम चैक ओर्गानाइजेसन के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष जहांगीर हक़ को इसकी जानकारी दिया गया लोगों का शिक़ायत है, प्रत्येक दिन बहान चेकिंग के नाम पर लोगों को परेशान करना एवं अवैध तरीके से लाखों रुपए वसुली किया जाता है । जहांगीर हक ने कहा यह भी एक तरह से क्राइम ही है । झारखण्ड दौरे के दौरान उपस्थित सी सी इंडिया के पदाधिकारियों में सियाराम कुमार, विकास कुमार, अविनाश कुमार यादव, एमडी सालीम एवं मनीष कुमार प्रमुख सभी पदाधिकारीयों के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा किया गया।
Next Post
सरकार के सफलतापूर्वक 1 वर्ष का कार्यकाल पूरा करने पर सिदगोड़ा समिति द्वारा केक काटा गया
Tue Dec 29 , 2020
जमशेदपुर: झारखंड मुक्ति मोर्चा सिदगोड़ा कार्यालय में सरकार के सफलतापूर्वक 1 वर्ष का कार्यकाल पूरा करने के उपलक्ष मे सिदगोड़ा समिति द्वारा केक काटकर झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को हार्दिक बधाई दिए इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से अध्यक्ष संतोष सिंह राकेश भाई राजू भाई राजेश भाई सुरनाराय […]
