हिन्दू हृदय सम्राट स्व. बी. के. त्रिवेदी के जयंती पर भाजपा मानगो मंडल ने कारसेवकों को किया सम्मानित, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के साथ कई भाजपा नेता हुए शामिल

38

जमशेदपुर: भाजपा मानगो मंडल के अध्यक्ष बिनोद राय के नेतृत्व में स्व. बी.के. त्रिवेदी के 79वें जयंती पर मानगो बड़ा हनुमान मंदिर में स्मरण सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के साथ भाजपा के कई नेता सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ रघुवर दास ने स्व. त्रिवेदी जी के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप जलाकर किया। मुख्यातिथि रघुवर दास का स्वागत नवीन चन्द्र त्रिवेदी ने शौल ओढ़ाकर एवं विनय कुमार ने प्रभु श्रीराम की प्रतिमा भेंटकर किया। रघुवर दास ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि स्व. त्रिवेदी बाबा धर्म एवं संस्कृति के मूर्ति थे। जिन्हें याद करना व उनके आदर्शों का पालन करना हम सबकी जिम्मेदारी है। जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने भाजपा मानगो मंडल के रचनात्मक कार्यो पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए पूरे मंडल का साधुवाद किया। वहीं, मंडल अध्यक्ष ने बताया कि त्रिवेदी बाबा का जीवन समाज के लिए समर्पित था।

इस दौरान रघुवर दास ने जमशेदपुर से अयोध्या गए कारसेवकों को भगवा अंगवस्त्र एवं प्रभु श्रीराम की प्रतिमा देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन मंडल के महामंत्री धर्मेन्द्र कुमार एवं धन्यवाद ज्ञापन भाजपा नेता शंभू चौधरी ने किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष गुंजन यादव, अभय सिंह, देवेंद्र सिंह, राजकुमार सिंह, रामबाबू तिवारी, संजीव कुमार, वरिष्ठ नेता लालबहादुर सिंह, दशरथ चौबे, अशोक चौहान, डिप्टी सिंह, किशन महाराज, गंगा प्रसाद साहू, सुखदेव गिरी, यु.पी. सिंह, जनार्दन पाण्डे, प्रमिला शर्मा, प्रीति सिन्हा, सुशीला शर्मा, मीना शर्मा, ऋतु विश्वकर्मा, डॉ अनिल सिंह, जटाशंकर पाण्डे, कामेश्वरी शर्मा, हरदयाल सिंह, मनोज सिंह, संतोष सिंह चौहान, संजय सिंह, बिनोद सिंह, ललन शर्मा, राजेश कुमार सिंह, अशोक गौड़, छोटेलाल सिंह, जिला के पदाधिकारी समेत मानगो मंडल के पदाधिकारी, एवं सैकड़ो भाजपा कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मनी फिट में यूनियन पदाधिकारी सम्मानित हुए

Thu Feb 11 , 2021
जमशेदपुर: जमशेदपुर में बुधवार की शाम मनिफिट के फुटबॉल मैदान में स्पोर्ट्स विंग्स (फुटबॉलर) के द्वाराटाटा मोटर्स यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह ,महामंत्री आर के सिंह एवं टाटा स्टील यूनियन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष टुन्नू चौधरी महामंत्री सतीश सिंह डिप्टी प्रेजिडेंट शैलेश कुमार सिंह ,वाईस प्रेजिडेंट शतरघुन राय , वाईस प्रेजिडेंट […]

You May Like

फ़िल्मी खबर