जमशेदपुर :संयुक्त राष्ट्र की आम सभा में पाकिस्तान के पीएम इमरान खान के संबोधन के बाद भारत ने राइट टू रिप्लाई के तहत जवाब दिया। यह जवाब और कोई नहीं बल्कि झारखण्ड के जमशेदपुर की बेटी स्नेहा दुबे ने दिया। पाकिस्तान को आतंकवाद का स्पांसर बताकर उन्होंने इमरान की धज्जियां उड़ा दीं।
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपने भाषण में भारत पर निशाना साधा था। भारत की ओर से संयुक्त राष्ट्र में देश की प्रथम सचिव स्नेहा दुबे ने राइट टू रिप्लाई के तहत इसका जवाब दिया। 2012 बैच की आईएफएस अधिकारी स्नेहा दुबे ने अपने जवाब में पाकिस्तान के PM को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि भारत के अंदरूनी मामलों को उन्होंने दुनिया के मंच पर लाने और झूठ फैलाकर भारत की छवि को धूमिल करने की कोशिश की है। स्नेहा दुबे ने आगे कहा कि पाकिस्तान में आतंकवादी स्वतंत्र हैं। अपने पड़ोसियों को परेशान करने के लिए पीछे से वह आतंकवाद को प्रायोजित करता है।वह अपने यहां आतंकवादियों को इस उम्मीद में स्वच्छंदता देता है कि वे केवल अपने पड़ोसियों को नुकसान पहुंचाएंगे। हमारे क्षेत्र और पूरी दुनिया को इनकी इन्हीं नीतियों कें कारण नुकसान उठाना पड़ा है। पाकिस्तान दरअसल आग लगाने वाला है, लेकिन वह खुद को फायर ब्रिगेड के रूप में देखता है।
पूरे देश में भारत का गौरव बढ़ानेवाली स्नेहा दुबे का बचपन जमशेदपुर में बीता है। स्नेहा दुबे का जन्म जमशेदपुर शहर में ही हुआ है। उनके पिता जेपी दुबे शहर के केबुल कंपनी में इंजीनयर के पद पर कार्यरत थे।उनका परिवार केबुल टाउन में ही रहता था।परन्तु 2000 में कंपनी के अचानक से बन्द हो जाने के बाद स्नेहा दुबे का पूरा परिवार गोवा चला गया।वहां उनके पिता को फिनोलेक्स केबुल कंपनी में जॉब मिल गई।जिसके बाद स्नेहा ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा वहीं से की उनकी मां स्कूल टीचर हैं।
जमशेदपुर की स्नेहा दुबे ने इमरान खान को बताई औकात, यूएन की आमसभा में राइट टू रिप्लाई में पाकिस्तान की धज्जियां उड़ा दीं
