राज्य सरकार द्वारा पेट्रोल-डीज़ल की कीमतें कम ना करने पर भाजपाइयों ने पेट्रोल पंपों पर चलाया हस्ताक्षर अभियान

7

जमशेदपुर: पिछले दिनों केंद्र की मोदी सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटाकर जनता को बड़ी राहत दी। परंतु प्रदेश की हेमंत सरकार द्वारा इस दिशा में अबतक कोई पहल ना करने पर सूबे की मुख्य विपक्षी दल भाजपा हमलावर हो गयी है। गुरुवार को भाजपा ने हेमंत सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल के दामों में अपने हिस्से के टैक्स कम ना करने के विरोध में शहर के पेट्रोल-पंप पर हस्ताक्षर अभियान चलाया। भाजपा महानगर अंतर्गत 28 मंडलों के प्रमुख पेट्रोल-पंप पर मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने हस्ताक्षर अभियान चलाकर आमजनों को पेट्रोल-डीज़ल की कीमतों के पीछे की सच्चाई पर जागरूक किया। इस दौरान कई स्थानों पर राज्य सरकार के उदासीन रवैये के प्रति आमजनों का आक्रोश भी उभरकर सामने आया। भाजपा महानगर अध्यक्ष गुँजन यादव ने भी हस्ताक्षर अभियान में कार्यकर्ताओं के विरोध को स्वर देते हुए दर्जनों मंडलों के अभियान में शामिल होकर हेमंत सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कल तक पेट्रोल-डीज़ल के कीमतों पर हंगामा करने वाली झामुमो-कांग्रेस अब मौन धारण किये हुए है। कहा कि केंद्र सरकार के फैसले का अनुसरण करते हुए 13 भाजपा शासित राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों ने भी वैट में कटौती की है लेकिन झारखंड की हेमंत सरकार इसपर चुप है। उन्होंने डीजल-पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क कम करने के लिए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की सराहना करते हुए कहा कि इससे आम आदमी और व्यापारियों को काफी राहत मिली है। कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन लगातार केंद्र से तेल पर राहत चाहते थे आज वो ही अपने राज्य में इस फैसले को लेने से पीछे हट रहे हैं। ये इनकी हकीकत को बयां कर रहा है कि इन्हें जनता के मुद्दों से कोई मतलब नहीं है। यदि केंद्र और बीजेपी शासित राज्य लोगों को राहत दे सकते हैं तो फिर झारखंड सरकार क्यों नहीं। जिलाध्यक्ष गुँजन यादव ने आरोप लगाया कि राज्य की महागठबंधन सरकार निर्णय लेने में अक्षम है, अपने चुनावी वादाखिलाफी के बाद हेमंत सरकार का यह उदासीन रवैया दर्शाता है कि राज्य सरकार का तेल की बढ़ी कीमतों पर बयानबाज़ी सिर्फ राजनीति थी। कहा कि झारखंड सरकार 22 प्रतिशत वैट एवं 1 रुपये सेस के माध्यम से पेट्रोल में 17 रुपये एवं डीजल में 12.50 रुपये जनता के पॉकेट से वसूल रही है। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार को अपने हिस्से के वैट को कम कर जनता को राहत देने की दिशा में शीघ्र फैसला लेना चाहिए। अगर झारखंड सरकार इसपर कोई शीघ्र निर्णय नहीं लेती है तो भाजपा चरणबद्ध आंदोलन की रूपरेखा तय करेगी।

इन मंडलों के अभियान में शामिल हुए जिलाध्यक्ष गुँजन यादव।
सीतारामडेरा मंडल: हावड़ा ब्रिज पंप, साकची पुर्वी मंडल: साकची बड़ा गोलचक्कर पंप, साकची पश्चिम मंडल: बंगाल क्लब पेट्रोल पंप, सोनारी मंडल; कागलनगर पंप, कदमा मंडल: रंकिणी मंदिर, बिस्टुपुर मंडल: राम मंदिर के समीप पंप, जुगसलाई मंडल: फाटक चौक पंप, बागबेड़ा मंडल: स्टेशन चौक पंप, घाघीडीह मंडल: सदर अस्पताल के समीप पंप, परसुडीह मंडल: परसुडीह बाजार पंप।

हस्ताक्षर अभियान के दौरान मंडल अध्यक्ष सुरेश शर्मा, संतोष ठाकुर, दीपक झा, ध्रुव मिश्रा, बबलू गोप, अजय सिंह, हेमंत सिंह, संजय तिवारी, राजेश सिंह, प्रशांत पोद्दार, बरजंगी पांडेय, विनोद राय, फातिमा शाहीन, अमरेंद्र पासवान, संदीप शर्मा बॉबी, संजय कुमार सिंह, चंचल चक्रवर्ती, रविन्द्र नाथ सरदार, हलधर दास, सुदीप कुमार डे, हेमेंद्र जैन, त्रिदेव चटराज, दीपक पॉल, पवन सिंह, सुनील सिंह मुंडा, शांतनु मुखर्जी, मंटू चरण दत्ता, प्रधान महतो समेत सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

टूइलाडुंगरी ए ब्लॉक में एक अनियंत्रित कार ने सड़क पर खेल रहे 7 वर्षीय सादिक को अपनी चपेट में ले लिया

Fri Nov 26 , 2021
जमशेदपुर : नशे की लत से लोग परेशान है कितने की जान चली गई ऐसा ही नशे की लत चालक ने गोलमुरी थाना क्षेत्र के टूइलाडुंगरी ए ब्लॉक में एक अनियंत्रित कार ने सड़क पर खेल रहे 7 वर्षीय सादिक को अपनी चपेट में ले लिया। कार की गति इतनी […]

You May Like

फ़िल्मी खबर