बिरसा मुंडा जयंती पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने दी श्रद्धांजलि, राज्य स्थापना दिवस पर दी बधाई

3

जमशेदपुर : धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने श्रद्धांजलि अर्पित की। रविवार को एग्रिको स्थित आवास पर पूर्व सीएम रघुवर दास ने बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अत्याचार के खिलाफ उलगुलान कर अंग्रेजी हुकूमत की जड़े हिलाने वाले अमर बलिदानी धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के आदर्श और सीख सदियों तक लोगों को यातना और अन्याय के खिलाफ संघर्ष करने की प्रेरणा देते रहेंगे। उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा भारतीय संस्कृति के पक्षधर एवं रक्षक थे।

उन्होंने भारतीय संस्कृति की रक्षा करने के लिए अलगाववादी एवं विघटनकारी शक्तियों का खुलकर विरोध किया। उस समय उन्होंने बाहरी शक्तियों के षड्यंत्र को भांपकर हिंदु धर्म और भारतीय संस्कृति का प्रचार करना शुरू किया जिनसे अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिल गयी थी। वहीं, उन्होंने झारखंड राज्य स्थापना दिवस पर झारखंड की जनता को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी को नमन, जिन्होंने झारखंड को अलग राज्य बनाया और वर्षों के संघर्ष को साकार किया। राज्य के आंदोलनकारियों के संघर्ष और शहादत को नमन करता हूँ। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर अपने परिजनों के साथ गौ माता की पूजा और सेवा की।

इस दौरान पूर्व महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार, रामबाबू तिवारी, कुलवंत सिंह बंटी, संजीव सिंह, भूपेंद्र सिंह, अमरजीत सिंह राजा, सतवीर सिंह सोमू, सुमित शर्मा, शिवजी प्रसाद समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विधायक मंगल कालिंदी ने साकची में बिरसा मुंडा के स्मृति में किया पत्थलगड़ी

Sun Nov 15 , 2020
जमशेदपुर: आज रविवार को धरती आबा बिरसा मुंडा के जयंती के अवसर एवं झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर शहीद सम्मारक समिति के बैनर तले जमशेदपुर के सामाजिक राजनीतिक संगठनों के सहयोग से बिरसा चौक, साकची गोलचक्कर, जमशेदपुर में मंगल कालिंदी ने बिरसा मुंडा के स्मृति में किया पत्थलगड़ी।इस […]

You May Like

फ़िल्मी खबर