अनुभूतिश्री फाउंडेशन की जमशेदपुर इकाई ने महिलाओं को जागरूक कराया

3

जमशेदपुर : आज शुक्रवार को टाटा मोटर्स नर्सरी में भिलाई की अनुभूतिश्री फाउंडेशन की जमशेदपुर इकाई के द्वारा महिला कर्मचारियों और बालिकाओं में महामारी के प्रति जागरूकता लाने के लिए एक अनूठा और अनोखा प्रयास किया गया ।जिसमें कोविड 19 महामारी के बचाव के लिए शासन प्रशासन के दिशा निर्देश के अनुसार इस महामारी के दरम्यान महिलाओं और बालिकाओं में महामारी के प्रति स्वच्छता एवं इस पर कोरोना का प्रभाव के लिए एक कार्यशाला का नि:शुल्क आयोजन किया गया। इन्हें नि:शुल्क सेनेटरी पैड एवं फेस मास्क का वितरण का कार्य सफलतापूर्वक किया गया। इस कार्यक्रम में शारीरिक दूरी का पूरा ध्यान रखा गया। महामारी के दरम्यान रखी जाने वाली सावधानियां और होने वाली समस्याओं से बचाव एवं उपयोग में आने वाली पर्यावरण के अनुकूल सेनेटरी पैड के बारे में चर्चा की गई।
उपस्थित महिलाओं ने कार्यक्रम की भूरी भूरी प्रशंसा की।

आजाद मार्केट टेल्को में श्याम इलेक्ट्रॉनिक

आज के इस आयोजन में मुख्य रूप से टीआरएफ यूनियन के भूतपूर्व उपाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह एवं पी कुमार राव ,टेल्को नर्सरी के सर्व जीसी मंडल, राज शेखर सिंह, श्रीमती संतोषी तिर्की, रेनू सोरेन ,सरस्वती दास, सविता देवी, महेंद्र सिंह आदि लोग उपस्थित थे। अनुभूतिश्री फाउंडेशन के उपाध्यक्ष परविंदर सिंह और महिलाओं में जागरूकता लाने के लिए सारा विवरण श्रीमती मंजू सिंह शिक्षिका के द्वारा जानकारी दी गई। आगे भी इस तरह के कार्यक्रम महिलाओं के बीच जागरूकता लाने के लिए किए जाने का प्रयास जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बेरमो में जनसंपर्क अभियान, भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाने की अपील की-गुंजन यादव

Fri Oct 30 , 2020
जमशेदपुर: बेरमो में होने वाले उपचुनाव के मद्देनजर भाजपा कार्यकर्ता जनता से संपर्क साधकर प्रत्याशी योगेश्वर महतो ‘बाटुल’ के समर्थन में मतदान की अपील कर रहे हैं। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने बेरमो विधानसभा अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में युवा, महिलाओं एवं बुजुर्गों से भाजपा के पक्ष में मतदान […]

You May Like

फ़िल्मी खबर