करीम सिटी कॉलेज में कोल्हान विश्वविद्यालय द्वारा उर्दू स्नातकोत्तर विभाग का निरीक्षण

4

जमशेदपुर : आज शनिवार को करीम सिटी कॉलेज के उर्दू स्नातकोत्तर विभाग का निरीक्षण कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा से आई हुई तीन सदस्य टीम द्वारा संपन्न हुआ। निरीक्षण हेतु आए हुए दल के चेयरमैन विश्वविद्यालय उर्दू विभाग की अध्यक्षा डॉक्टर अनवरी बेगम थी। उनके अतिरिक्त सदस्य सचिव डॉक्टर संजीव आनंद, सी वी सी, कोल्हन विश्वविद्यालय, चाईबासा तथा सदस्य के रूप में डॉक्टर रिजवाना परवीन, उर्दू विभागाध्यक्षा, जमशेदपुर वूमंस कॉलेज शामिल थीं। महाविद्यालय में दल का स्वागत प्राचार्य डॉ मोहम्मद रेयाज़ ने किया और उर्दू स्नातकोत्तर विभागाध्यक्ष डॉ अफसर काजमी तथा विभाग के अन्य प्राध्यापक प्रोफ़ेसर बद्रे अहमद, प्रोफ़ेसर मोहम्मद ईसा तथा डॉक्टर शाहबाज अंसारी ने निरीक्षण दल का भरपूर सहयोग किया। प्राचार्य की अगुवाई में निरीक्षण दल ने विभाग, विभागीय कागज़ात, पुस्तकालय, विभागीय पुस्तकालय, अध्ययन कक्ष तथा दूसरे प्रमुख बिन्दुओं को देखा और परखा। निरीक्षण के बाद छात्र छात्राओं से भी मुलाकात की। निरीक्षण दल काफी संतुष्ट और प्रसन्न में नजर आया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सचिव एवं पूर्व प्राचार्य डॉ मोहम्मद जकरिया भी मौजूद थे। अंत में प्राचार्य डॉक्टर मोहम्मद रेयाज ने दल का शुक्रिया अदा किया और सम्मान के साथ विदा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पश्चिम विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं का मिलन समारोह कल, तैयारियां जोरों पर

Sat Nov 20 , 2021
जमशेदपुर: भारतीय जनता पार्टी पश्चिम विधानसभा के कार्यकर्ताओं का मिलन- समारोह रविवार को आयोजित किया जाएगा। मिलन समारोह जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो के विशेष देखरेख में साकची जेल चौक स्थित स्वामी विवेकानंद मैदान (गंडक रोड) में सुनिश्चित की गई है। जहां पश्चिम विधानसभा अंतर्गत सभी मंडलों के कार्यकर्तागण […]

You May Like

फ़िल्मी खबर