जयपाल सिंह स्मारक तथा डुगुर तियू स्मारक फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया गया

जमशेदपुर: आज जयपाल माडवा एवं जयपाल स्पोर्टिंग क्लब कीनुडीह-करनडीह द्वारा आयोजित जयपाल सिंह स्मारक तथा डुगुर तियू स्मारक फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया गया।  यह मैच 3 जनवरी  2023 तक चलेगा जिसमे पुरुष तथा बालक 14 वर्ष का प्रतियोगिता संपन्न होगी जिसमें 24-24 टीमें भाग लेगी। दोनों वर्ग का फाइनल जयपाल सिंह मुंडा के जन्म दिवस 3 जनवरी 2023 को संपन्न होगा।आज का उदघाटन मैच जूनियर स्पोर्टिंग जमशेदपुर एवं एस.बी.सी. कीताडीह के बीच संपन्न हुआ।  इस प्रतियोगिता का उदघाटन मुख्य अतिथि कोटक लाइफ के जमशेदपुर शाखा प्रबंधक श्री प्रेम प्रकाश द्वारा किया गया।  इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में कोटक के चीफ एजेंसी पार्टनर श्री अजय अनूप मिंज उपस्थित थे। आज का मैच  एस.बी.सी. कीताडीह शून्य के मुकाबले 1(एक) गोल से विजय रहे। जिसमे खेल के  22 मिनट में  सिदु  हेम्ब्रम ने गोल किया।  आज का उदघाटन मैच में जयपाल माडवा के अध्यक्ष श्री रबिन्द्र नाथ मुर्मू , सचिव राजू टुडू, राष्ट्रीय रेफरी सूचित टोप्पो, किरण सोय, कुन्दन मुर्मू, उदय मुर्मू, कालीचरण हांसदा, नारायण हांसदा, कुना हांसदा, निकास सांडिल, गगन सिंकू, कारण सोरेन, जतन कालिंदी आदि उपस्थित थे। आज का मैच  रेफरी रानी रविदास, नारायण मार्डी तथा पिंकी मार्डी ने संचालित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हार के लिए हमें खेद नहीं करना है : एडी बूथरॉयड

Mon Dec 5 , 2022
जमशेदपुर एफसी के मुख्य कोच एडी बूथरॉयड ने रविवार को जमशेदपुर के जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्टेडियम में हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) में केरला ब्लास्टर्स एफसी से हारने के बाद अपने पक्ष से खुद को उठाने और खुद के लिए खेद महसूस नहीं करने का आग्रह किया। दिमित्रियोस डायमंटाकोस […]

You May Like

फ़िल्मी खबर