जमशेदपुर चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष मोहनलाल अग्रवाल एवं शिक्षाविद जामनीकांत महतो के निधन पर भरत सिंह ने दी शोक संवेदनाएं

34

जमशेदपुर : आज शनिवार को जमशेदपुर चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष मोहन लाल अग्रवाल एवं घाटशिला निवासी शिक्षाविद् जमनीकांत महतो का आज सुबह देहांत हो गया। जिस पर शोक प्रकट करते हुए भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह आर.वी.एस. ग्रुप ऑफ एजुकेशन के सचिव भरत सिंह ने कहा कि मोहन लाल एवं जमनीकांत दोनों हमारे करीबी लोगों में से थे। हमने कभी नहीं सोचा था की वे दोनों इस तरह से हमें छोड़ जाएंगे। स्वर्गीय मोहनलाल अग्रवाल की अध्यक्षता में जमशेदपुर चेंबर ऑफ कॉमर्स ने जमशेदपुर के व्यापारियों को कई प्रकार के सहायता प्रदान किया। वहीं दूसरी और घाटशिला में शिक्षा के क्षेत्र में स्वर्गीय जमनीकांत महतो जी ने बहुत लोगों को शिक्षित किया।इन दोनों के देहांत की खबर से हम सभी बहुत ही दुखी हैं।ईश्वर इन दोनों की आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा उनके परिवार को इस मुश्किल की घड़ी से उभरने की शक्ति प्रदान करें।

मालूम हो कि जमशेदपुर चेंबर ऑफ कॉमर्स के संरक्षक मोहनलाल अग्रवाल का शनिवार को 67 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वे कोरोना संक्रमित थे। उनका इलाज पल्स अस्पताल रांची में चल रहा था। उनके निधन से व्यवसाई वर्ग में शोक की लहर है। चैम्बर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष सुरेश संथोलिया ने उनकी निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि मोहनलाल जी के निधन से व्यापारी वर्ग ने अपना एक मुखर वक्ता खो दिया है।

कोविड पॉजिटिव होने की वजह से शव को जमशेदपुर नहीं लाया गया: कोविड संक्रमित होने की वजह से उनके शव को जमशेदपुर नहीं लाया जा सका। मोहन लाल अग्रवाल हमेश से संघर्षशील व्यक्ति रहे और छोटे-मोटे व्यापारियों के लिये हमेशा संघर्ष करते रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बढ़ रही कोलियरी की आग, बीसीसीएल का फरमान- 35 हजार लीजिए और जगह खाली करिये

Sat May 29 , 2021
धनबाद : बीसीसीएल लोयाबाद एरिया-5 की वासदेवपुर कोलियरी में भूमिगत आग का तांडव दिन ब दिन बढ़ता ही जा रहा है. जमीन के नीचे बे कीमती कोकिंग कोल में लगी आग के कारण स्थानीय लोगो में दहशत है. पिछले दिनों संजय उद्योग आउटसोर्सिंग माइंस में जोरदार आवाज के साथ ब्लास्ट […]

You May Like

फ़िल्मी खबर