वायर प्रोडक्ट लेबर यूनियन में मंगलवार सुबह साढ़े 10 बजे कमेटी मीटिग बुलाई गई

3

जमशेदपुर: वायर प्रोडक्ट लेबर यूनियन में मंगलवार सुबह साढ़े 10 बजे कमेटी मीटिग बुलाई गई है। इसमें तय होगा कि इंडियन स्टील एंड वायर प्रोडक्ट (आइएसडब्ल्यूपी) में कार्यरत कर्मचारियों का पहले ग्रेड होगा या उसकी मान्यता प्राप्त यूनियन में चुनाव।
वायर प्रोडक्ट लेबर यूनियन के तीन वर्षो का कार्यकाल आठ अक्टूबर 2021 को पूरा हो चुका है। सत्ता परिवर्तन की आस में विपक्षी टीम चाहती है कि यूनियन में जल्द से जल्द चुनाव हो जाए। जबकि सत्ता पक्ष में बैठे यूनियन नेता चुनाव के समय चाहते हैं कि पहले ग्रेड रिवीजन हो जाए। 19 नवंबर को विपक्ष की टीम और 22 नवंबर को सत्ता पक्ष यूनियन अध्यक्ष से मिलकर अपनी-अपनी मांगों से अवगत करा चुके हैं। जबकि अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय ने स्पष्ट कह दिया है कि यूनियन की कार्यकारिणी सबसे शक्तिशाली है। यूनियन में पहले चुनाव हो या कर्मचारियों का ग्रेड रिवीजन। इसका निर्णय कमेटी मेंबर हाउस में तय करेंगे। ऐसे में मंगलवार सुबह होने वाली कमेटी मीटिग महत्वपूर्ण होने वाली है। वायर प्रोडक्ट लेबर यूनियन में कुल 28 कमेटी मेंबर हैं जिनके बहुमत के आधार पर चुनाव या ग्रेड रिवीजन पर निर्णय होगा।


प्रबंधन ने दिया है किस्त में ग्रेड रिवीजन करने का प्रस्ताव

यूनियन नेतृत्व की माने तो कंपनी प्रबंधन ने छह वर्षो के लिए कर्मचारियों का ग्रेड रिवीजन किस्त में करने का प्रस्ताव दिया है लेकिन वे इसके लिए तैयार नहीं है। बातचीत को अंतिम रूप देने के लिए यूनियन नेतृत्व को समय की जरूरत है।


ई-सीरीज कर्मचारियों ने की अध्यक्ष से मुलाकात, पहले ग्रेड कराने की मांग सोमवार सुबह आइएसडब्ल्यूपी में कार्यरत ई-ग्रेड कर्मचारी यूनियन अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय से उनके आवास में मुलाकात की। इस दौरान कर्मचारियों ने चुनाव से पहले ग्रेड रिवीजन कराने की मांग की। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि यूनियन के पूर्व महामंत्री आशीष अधिकारी के कार्यकाल में कंपनी में दो बार ग्रेड रिवीजन हुआ और उनके ही कार्यकाल में ई-ग्रेड सीरीज की शुरुआत हुई।

अध्यक्ष से मिलने वालों में महामंत्री पंकज सिंह, डिप्टी प्रेसिडेंट श्रीकांत सिंह, दानी शंकर तिवारी, अमरीक सिंह, पवित्र सिंह, गुरविदर सिंह, मंजीत सिंह, रुसी बाबू, दीना नायक, सुरेंद्र सिंह, बीके सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ईचागढ के पूर्व विधायक साधु चरण महतो के निधन से पार्टी में शोक की लहर

Tue Nov 23 , 2021
जमशेदपुर: आज भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता मिलन सार ,मृदु भाषी,जनता के सुख दुख के साथी, ईचागढ के पूर्व विधायक साधु चरण महतो के निधन से पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई। कोलकाता के रविन्द्र नाथ टैगोर अस्पताल में अंतिम सांस ली,वे वीमार चल रहे थे।इतने कम उम्र […]

You May Like

फ़िल्मी खबर