कोल्हान विश्वविद्यालय के सीनेट एवं सिंडीकेट सदस्यों की सूची सौंपी गई

82

जमशेदपुर : झारखंड छात्र मोर्चा के कोल्हान अध्यक्ष अरुण मुर्मू के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल झारखंड छात्र मोर्चा के केंद्र अध्यक्ष माननीय अमित महतो के रांची स्थित झारखंड छात्र मोर्चा केंद्रीय कार्यलय में मिलकर मोर्चा के द्वारा बनाए गए कोल्हान विश्वविद्यालय के सीनेट एवं सिंडीकेट सदस्यों की सूची सौंपी गई एवं जिला समिति के द्वारा भुमि आवंटन हेतु जमशेदपुर स्तिथ एग्रिको में छात्रहित, संगठनहित एवं समाजहित में निर्माणाधीन कार्यालय के संबंध में केंद्रीय अध्यक्ष के द्वारा माननिय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नाम एक आवेदन सौपा गया| इसपर अध्यक्ष महोदय ने सीनेट एवं सिंडिकेट में जल्द ही सरकार की अनुसंशा कर कोल्हान विश्वविद्यालय को भेजवाने का आस्वाशन दिया और कार्यालय के संबंध में उन्होंने कहा यदि लोगो के द्वारा शिव सिंह बागान में निजी स्वार्थ साधते हुए घर, होटल और बहु मंजिली मकानो का निर्माण हुआ और उस समय टाटा कंपनी को अतिक्रम संबंधित आपत्ति नही थी तो अभी भी नही होनी चाहिए क्योंकि यह तो छात्रहित, संगठनहित एवं समाजहित में है और इस निर्माण को भी अतिक्रमण नही समझा जाना चाहिए। और इसकी जानकारी पुर्व में ही माननीय मुख्यमंत्री को दे दी गई है और जल्द ही संगठनहित मे निर्णय होने का आश्वासन दिया।
इस दौरान झारखण्ड मुक्त्ति मोर्चा के केंद्रीय सदस्य एवं युवा नेता महाबीर मुर्मू , कोल्हान अध्यक्ष अरुण मुर्मू, कोल्हान सचिव पप्पु यादव, कोल्हान कोषाध्यक्ष रजनी दास, कोल्हान उपाध्यक्ष राजेश मुर्मू, प्रिंस सिंह, रानू मंण्डल, पुर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष कृष्णा कुमार कामत, सरायकेला खरसावां जिला अध्यक्ष सुदामा हेम्ब्रम, सचिव राकेश सतपति, सांगेन बेसरा, निर्मल किस्कु, खुशबू लामा मुख्यरूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रन्यास हेल्थकेयर सोसाईटी के रक्तदान शिविर में 56 यूनिट

Thu Oct 15 , 2020
जमशेदपुर : स्वयंसेवी संस्था प्रन्यास हेल्थकेयर सोसाईटी के जमशेदपुर में प्रथम रक्तदान शिविर में कुल 56 यूनिट रक्त संग्रहित हुआ। गुरुवार को टिनप्लेट स्थित आदिवासी पब्लिक स्कूल परिसर में प्रन्यास हेल्थकेयर सोसाईटी और एचडीएफसी बैंक के संयुक्त तत्वावधान में उक्त शिविर आयोजित हुई। कार्यक्रम का उद्घाटन बतौर मुख्यातिथि टाटा वर्कर्स […]

You May Like

फ़िल्मी खबर