पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने काटे केक

7

@प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने ई-ग्रीटिंग्स भेजकर दिये सफ़लता @और खुशियों का आशीर्वाद @ पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व मंत्री अमर बाउरी, भाजपा प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने भी दी बधाई @ भाजपा के विभिन्न मंडलों में कार्यकर्ताओं ने काटे केक, सोशल मीडिया पर छाए रहें दिनेश कुमार

जमशेदपुर : जमशेदपुर महानगर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार के जन्मदिन को पार्टी कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक मनाया। शनिवार को भाजपा के विभिन्न मंडलों में केक काटकर कार्यकर्ताओं ने दिनेश कुमार के दीर्घायु और उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य के लिए मंगलकामनाएं दिये। इसबार का जन्मदिन दिनेश कुमार के लिए बेहद ख़ास रहा। छठ महापर्व के दिन जन्मदिन का संयोग और सुबह-सुबह प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा मिले ई-ग्रीटिंग्स ने जन्मदिन को और विशेष बना दिया। जन्मदिन के ई-ग्रीटिंग्स को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि एक कार्यकर्ता के रूप में संगठन के लिए कार्य करना सफलीभूत होता है जब संगठन के सर्वोच्च नेता आपने सुख-दुःख की चिंता करते हो। शनिवार को झारखंड सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भी अपने एग्रिको स्थित आवासीय कार्यालय में केक ख़िलाकर दिनेश कुमार को जन्मदिन की मंगलकामनाएं दिये। पूर्व विधायक सह भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने सुबह जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिलाध्यक्ष को छठ घाट पर मिलकर बधाई दिया और अपने ट्विटर पर भी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा “जन्मदिन की शुभकामनाएं भाई”। झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री और चंदनक्यारी से विधायक अमर बाउरी, प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष रहें राकेश प्रसाद, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिनेशानंद गोस्वामी ने भी जन्मदिन की बधाई दिये। जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा, रामबाबू तिवारी, जिला महामंत्री राकेश सिंह, पूर्व प्रवक्ता अंकित आनंद, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमरजीत सिंह राजा, ने भी जन्मदिन की शुभकामनाएं दिये। सुबह से ही लगातार फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम एवं अन्य सोशल प्लैटफॉर्म पर भी दिनेश कुमार को बधाई देने की होड़ मची रही। भाजपा के गोविंदुर मंडल, टेल्को मंडल, बिरसानगर मंडल, गोलमुरी मंडल, सोनारी, घाघीडीह, बारीडीह, मानगो, आजादनगर, बागबेड़ा मंडल के विभिन्न कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्तों ने केक काट कर जन्मदिन मनाया व शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एलडी-1 में रविवार तड़के चार बजे स्थायी कर्मचारी भैया लाल (49) की हार्ट अटैक से मौत

Sun Nov 22 , 2020
जमशेदपुर : जमशेदपुर के टाटा स्टील के एलडी-1 में रविवार तड़के चार बजे स्थायी कर्मचारी भैया लाल (49) की हार्ट अटैक से मौत हो गई। कंपनी में काम करने वाले उनके सहकर्मियों ने बताया कि भैया लाल सीसी-2 के कास्टर में काम कर रहे थे। इसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ […]

You May Like

फ़िल्मी खबर