


जमशेदपुर : जमशेदपुर राही ट्रस्ट के द्वारा बिरसानगर 3C, में करीब 100 बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री और मास्क का वितरण किया गया साथ ही बच्चों को समय का उपयोग करते हुए घर पर ही पढ़ाई करने का संदेश दिया गया। बच्चे कॉपी पाकर बहुत खुश दिखे।
इस कार्यक्रम में राही ट्रस्ट के सदस्यों के साथ स्थानीय लोगों ने भी अपना सहयोग दिया कार्यक्रम में अध्यक्ष अशोक निषाद, श्रीमती रंजना मुखर्जी, विकास कुमार साहनी, कुमार सौरभ, रितु शर्मा, सुप्रियो बनर्जी
मनोज सकूजा जी,राज कुमार भारती, रतन कुमार एवं मनप्रीत उपस्थित रहे।