आदिवासी कुड़मी समाज ने 97वीं जयंती मनायी

4

जमशेदपुर : आदिवासी कुड़मि समाज नगर कमिटी के द्वारा सारिगत बिनोद बिहारी महतो की 97 वी जयंती झसरखण्ड प्रदेश समिति के निर्देश पर आज बुधवार को मनाई गई।
जिसमे कुड़मालि नेगाचारि मत से आम पत्ता का माला धूपबत्ती और आम पत्ता अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आ.कु.स जिला सरायकेला खरसावां सह पूर्वी सिंहभूम संयोजक मंडली सदस्य मानगर प्रकाश महतो ने कहा की विनोद बाबू ना किसी समुदाय या संप्रदाय विशेष के बल्कि समस्त शोषित, पीड़ित, वंचित वर्ग के नेता थे पेशे से वकील विनोद बाबू के लिए अन्याय और अत्याचार महाअपराध थे। पहले कम्युनिस्ट पार्टी के नेता के रूप में आगाज और फिर झामुमो के स्थापना कर संस्थापक अध्यक्ष के रुप में झारखंड अलग राज्य आंदोलन को दिशा देने का महत्वपूर्ण कार्य किए इनका महत्वपूर्ण नारा पढ़ो और लड़ो का नारा देकर जनमानस को उद्देश्य प्राप्ति की सही राह दिखाएं। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष मानगर धीरेंद्र नाथ महतो टिडुआर ने संचालन नगर उपाध्यक्ष निरानन्द महतो केटिआर और घन्यबाद ज्ञापन नगर कोषाध्यक्ष मंटू महतो केटिआर ने किया। कार्यक्रम में सक्रिय रूप से सन्टु महतो बानुआर,मनोहर महतो जालबानुआर, गौतम महतो टिडुआर आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पूर्वी सिंहभूम जिला ग्रामीण महिला कांग्रेस कमिटी की अध्यक्ष बनी पार्वती शर्मा

Thu Sep 24 , 2020
जमशेदपुर : झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष सुश्री गुंजन सिंह ने पूर्वी सिंहभूम जिला ग्रामीण महिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष पद पर महिला कांग्रेस की श्रीमती पार्वती शर्मा को अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है। विगत दिनों प्रदेश प्रभारी नेटा डिसूजा ने अध्यक्ष पद के प्रस्ताव को राष्ट्रीय महिला […]

You May Like

फ़िल्मी खबर