पूर्वी सिंहभूम जिला ग्रामीण महिला कांग्रेस कमिटी की अध्यक्ष बनी पार्वती शर्मा

7

जमशेदपुर : झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष सुश्री गुंजन सिंह ने पूर्वी सिंहभूम जिला ग्रामीण महिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष पद पर महिला कांग्रेस की श्रीमती पार्वती शर्मा को अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है। विगत दिनों प्रदेश प्रभारी नेटा डिसूजा ने अध्यक्ष पद के प्रस्ताव को राष्ट्रीय महिला कांग्रेस के अध्यक्ष सुष्मिता देव के पास भेजा था। जिस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने स्वीकृति दिया।
पार्वती शर्मा ने पूर्वी सिंहभूम ग्रामीण महिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किये जाने पर प्रदेश अध्यक्ष सुश्री गुंजन सिंह, प्रदेश प्रभारी नेटा डिसूजा एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष सुष्मिता देव के प्रति आभार प्रकट किया, साथ ही विश्वास दिलाया कि पूर्वी सिंहभूम के सभी ग्रामीण क्षेत्रों में संगठन को मजबूत करने के लिए संगठनात्मक कार्यों को कांग्रेसजनों के सहयोग से करूँगी।
नये महिला एवं युवतियों को देशहित में आगे आने और कांग्रेस पार्टी में जुड़ने के लिए प्रेरित करूँगी। महिलाओं के समस्याओं के समाधान हेतु कार्य करूँगी। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को मजबूत करने के लिए सेल्फ हेल्प ग्रुप के गठन, कोऑपरेटिव समिति के तहत महिलाओं के समूहों को रजिस्ट्रेशन करा कर व्यवसाय व सामूहिक रोजगार बढ़ाने पर जोर लगाऊंगी। महिलाओं के उत्थान में झारखंड सरकार के मंत्रियों तक बातों को रखुंगी। मेरा पूरा प्रयास संगठन के मजबूती और महिलाओं के शश्क्तिकरण के लिए होगा। जल्द ही ग्रामीण क्षेत्र में पड़ने वाले प्रखण्डों के महिला अध्यक्ष की नियुक्ति हेतु प्रस्ताव को प्रदेश अध्यक्ष के पास भेजुंगी। ग्रामीण जिला कमिटी के गठन संबंधी प्रयास को समय से पूरा करूंगी।
जल्द ही ट्रेन मार्ग से घाटशिला, धालभूमगढ, चाकुलिया का दौरा सर्वप्रथम करूँगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बेल्डीह चर्च स्कूल पर मेहरबान जिला शिक्षा विभाग- शिक्षा सत्याग्रह

Thu Sep 24 , 2020
बीईईओ की अनुशंसा के एक साल बाद भी बेल्डीह चर्च स्कूल प्रबंधन पर नहीं हुई कार्रवाई जमशेदपुर : जमशेदपुर बेल्डीह चर्च स्कूल तमाम आरोपों और विवादों में रहने के बावजूद पिछले कई वर्षों से कार्रवाई से बचते रही है। जिला शिक्षा विभाग पर बेल्डीह चर्च स्कूल को प्रशय देने का […]

You May Like

फ़िल्मी खबर