नेता प्रतिपक्ष बाबुलाल मरांडी पहुंचे शहर, जिलाध्यक्ष गुँजन यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

6

जमशेदपुर : भाजपा विधायक दल के नेता एवं राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बाबुलाल मरांडी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में भाग लेने शनिवार को जमशेदपुर पहुंचे। उनके शहर आगमन पर भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुँजन यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जमशेदपुर परिसदन में उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष गुँजन यादव ने पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंटकर उनका अभिनंदन किया। गुँजन यादव ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री बाबुलाल मरांडी के जमशेदपुर आगमन को लेकर कार्यकर्ता उत्साहित हैं। उनका मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं को सदैव उत्साहित करता है।
इस अवसर पर जिला पदाधिकारी समेत कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अक्षय नवमी के मौके पर टेल्को आम बगान मैदान, श्रीराम मंदिर समेत कई स्थानों पर महिलाओं ने आंवला पेड़ के नीचे पूजा अर्चना की

Sat Nov 13 , 2021
जमशेदपुर : अक्षय नवमी के मौके पर टेल्को आम बगान मैदान, श्रीराम मंदिर समेत कई स्थानों पर महिलाओं ने आंवला पेड़ के नीचे पूजा अर्चना की। हर साल की भांति इस बार भी टेल्को कॉलोनी रोड नंबर आठ की महिलाएं ने आम बगान मैदान में भगवान विष्णु की विधिवत पूजा […]

You May Like

फ़िल्मी खबर