



जमशेदपुर:लोक आस्था के महापर्व छठ व्रत में सोमवार को लौकी भात यानि नहाय-खाय है। छठ पुजा में झारखंड युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष जीतु सिंह के नेतृव में निरंतर सेवा अभियान जारी है। कल लोकी भात से छठ महापर्व की शुरुआत हो जायेगी।जिसके मधेनजर आज झारखंड युवा मोर्चा के द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के द्वारा घर-घर जाकर जरूरतमंद परिवार को लोकी वितरण किया गया। खड़ंगझार में बिनीत जायसवाल,टेल्को एवं बिरसानगर में रोशन शर्मा , तारकंपनी में राहुल ठाकुर,नमदा बस्ती में जगराज सिंह एवं प्रदीप जायसवाल , सिद्धगौड़ा में आयुस , बर्मामाइंस में सोमनाथ,सीतारामडेरा में सहदेव एवं रावीकेश के द्वारा घर जाकर लोकी वितरण किया गया।
