गिरिडीह में दहेज की बलि चढ़ी नवविवाहिता, मायके वाले बोले- सास-ससुर ने कर दी हत्‍या

3

गिरिडीह :- नवडीहा ओपी क्षेत्र के चिलगा पंचायत अन्तर्गत पचम्बा गांव में 22 वर्षीया विवाहिता ममता देवी की दहेज के लिए हत्या कर शव को कुएं में डाल दिया गया। हत्या के बाद मृतक के सास-ससुर समेत ससुराल के सभी लोग घर में ताला लगाकर फरार हो गए। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया।

मृतका के पिता बाबूलाल यादव ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी की हत्या सिर पर हमला कर उसके सास-ससुर समेत ससुराल के अन्य लोगों ने कर दी। हत्या के बाद शव को कुएं में डाल दिया। ममता का विवाह आज से करीब एक वर्ष पूर्व पचम्बा गांव में नारायण यादव के पुत्र विनोद यादव के साथ हुआ था । ममता का मायका देवरी थाना अंतर्गत चैंगचाचो गांव है ।

मृतका के पिता बाबूलाल ने बताया कि उनकी बेटी को उनके सास व ससुर काफ़ी प्रताड़ित करते थे। उसका पति विनोद सूरत में मजदूरी करता है। बुधवार को ममता के ससुराल वालों ने फोन करके जानकारी दी थी कि आपकी बेटी कहीं चली गई है। शाम तक कोई सुराग नहीं मिला। गुरुवार की सुबह गांव के लोगों द्वारा फोन कर जानकारी दी गई कि उनकी बेटी का शव कुएं में है और घर के सभी सदस्य फरार हैं।

उन्‍होंने बताया कि उनकी बेटी की हत्या कर शव को कुएं में डाला गया है। मामले की सूचना पाकर नवडीहा ओपी प्रभारी प्रभात कुमार सिंह दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भाजपा नेता की बंदूक से चली गोली, पूर्व प्रदेश अध्‍यक्ष रवींद्र राय के चालक समेत दो जख्मी

Fri Aug 16 , 2019
गिरिडीह :- भाजपा नेता सुबोध राय की बंदूक से गुरुवार को गावां थाना क्षेत्र के पिहरा में भूलवश गोली चल गयी। इससे भाजपा नेता व पंचायत समिति सदस्य उपेंद्र सिंह व प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व सांसद डॉ रवींद्र कुमार राय के चालक जख्मी हो गए। चालक की […]

You May Like

फ़िल्मी खबर