भाजपा नेता की बंदूक से चली गोली, पूर्व प्रदेश अध्‍यक्ष रवींद्र राय के चालक समेत दो जख्मी

31

गिरिडीह :- भाजपा नेता सुबोध राय की बंदूक से गुरुवार को गावां थाना क्षेत्र के पिहरा में भूलवश गोली चल गयी। इससे भाजपा नेता व पंचायत समिति सदस्य उपेंद्र सिंह व प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व सांसद डॉ रवींद्र कुमार राय के चालक जख्मी हो गए। चालक की हालत गंभीर है। उसे रिम्स रांची ले जाया गया है। बताया गया कि सरस्वती शिशु विद्या मंदिर पिहरा में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने के बाद डॉ रवींद्र कुमार राय व सुबोध राय मानपुर पिहरा चौक में राजेंद्र लाल के दुकान में बैठकर लोगों से बात कर रहे थे।

यहां सुबोध राय हाथ में बंदूक लिए हुए थे। बंदूक की मुंह जमीन की तरफ था। अचानक उससे फायरिंग हो गई। फायरिंग होने के बाद गोली राजेन्द्र लाल के दुकान में फर्श के टाइल्स से जा टकराई और टाइल्स का टुकड़ा उपेन्द्र सिंह के माथे में लग गई। साथ ही डॉ रवींद्र राय के चालक के गर्दन में भी टाइल्स का टुकड़ा घुस गया। उपेन्द्र सिंह को हल्की चोट लगी है। उनका इलाज स्थानीय अस्पताल में किया गया। 

आनन-फानन में भाजपा के माल्डा मंडल अध्यक्ष सौदागर साव व सभी नेता उसे राजधनवार ले गए। चिकित्सक ने कहा कि गर्दन में टाइल्स का एक छोटा टुकड़ा घुस गया है जिसका आपरेशन करना पड़ेगा। इसके बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रांची ले जाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सदैव अटल : मुकाबला करना तो दूर अच्छे राजनेता उनके व्यक्तित्व और काम के आस-पास भी नहीं

Fri Aug 16 , 2019
लखनऊ :- देश के सबसे लोकप्रिय सांसद तथा तीन बार देश के प्रधानमंत्री रहे अटल बिहारी वाजपेयी की आज पहली पुण्यतिथि है। भारत ही नहीं विश्व भर के नेता तथा उनको चाहने वाले आज उनको याद कर रहे हैं। देश हित में पार्टी की वरीयता को भी पीछे करने वाले […]

You May Like

फ़िल्मी खबर