जमशेदपुर : आज काशी की नगरी बनारस में बिश्व भोजपुरी सम्मेलन के अंतिम दिन भोजपुरी के लिए निरन्तर लंबे से कार्य कर रहे कई लोगों को सम्मानित किया गया । जिसमें शहर के प्रदीप सिंह भोजपुरिया को ‘कर्मयोगी सम्मान’ से बिश्व भोजपुरी सम्मेलन के राष्ट्रीय महामंत्री डॉक्टर अशोक सिंह, जीवनदीप शिक्षण समूह की निर्देशिका अंशु सिंह,प्रोफ़ेसर जयकान्त सिंह जय एवं अजय त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से फूलों का गुलदस्ता,शॉल एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया। इस दौरान भोजपुरी अकादमी बिहार के सी .बी. राय, अखिल भारतीय भोजपुरी सम्मलेन के राष्ट्रीय महामंत्री डॉक्टर गुरुचरण सिंह,जमशेदपुर से मारुती नंदन पाण्डेय, शूलपाणि सिंह,ओम प्रकाश चौबे, चंद्र कान्त सिंह, बिनोद सिंह इत्यादि भारी संख्या में देश बिदेश से आये भोजपुरी भाषी उपस्थित थे।
Next Post
केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा से मिले भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमित अग्रवाल
Mon Feb 22 , 2021
जमशेदपुर: भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अमित अग्रवाल ने केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा से मिलकर आशीर्वाद लिया। सोमवार को अमित अग्रवाल ने भारत सरकार में आदिवासी कल्याण मंत्री अर्जुन मुंडा के आवास पर उनसे मिलकर संगठन द्वारा मिले दायित्व पर आशीर्वाद व मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने […]

You May Like
-
5 months ago
जमशेदपुर में चंद्रग्रहण संध्या 5.05 से 6.18 तक