जमशेदपुर:जमशेदपुर 26 दिसम्बर को जिला प्रशासन, रेड क्रॉस एवं जमशेदपुर ब्लड बैंक के संयुक्त प्रयास से चलाये जा रहे प्लाज्मा डोनेशन अभियान में आज तीन कोरोना योद्धाओं ने प्लाज्मा दान किया। कोरोना प्रभावित मरीजों को प्लाज्मा उपलब्ध कराने के उदेद्शय से शुरु हुआ। यह अभियान जमशेदपुर में अब भी जरूरतमंद लोगों के काम आ रहा है। आज इस अभियान में प्लाज्मा दान कर अपने रक्तदान अभियान की शुरुआत सौरभ अग्रवाल ने की। अग्रवाल जाने माने समाजसेवी व सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के उपाध्यक्ष सत्यनारायण अग्रवाल “मुन्ना” के पुत्र हैं। आज दो टाटा स्टील कर्मी ने भी अपना प्लाज्मा डोनेट किया, जो कि नियमित रक्तदाता भी हैं। सभी कोरोना योद्धाओं को प्लाज्मा डोनेशन के लिए रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह, जमशेदपुर ब्लड बैंक के प्रशासक संजय चौधरी, रेड क्रॉस सोसाईटी के एसडीपी एवं प्लाज्मा डोनर प्रभारी प्रभुनाथ सिंह, समाजसेवी सत्यनारायण अग्रवाल, पेट्रन आशीष अग्रवाल ने प्रशस्ति पत्र तथा स्मृति चिन्ह प्रदान किया एवं पीड़ित मानवता की सेवा के लिए उनके योगदान को सराहा। आज इस क्रम में प्लेटलेट की कमी के मरीजों के लिए दो यूनिट सिंगल डोनर प्लेटलेट का दान भी हुआ, जिसमें टाटा स्टील के सहायक प्रबंधक शशिकांत सिंह ने चौथी बार एसडीपी डोनेशन किया। वहीं टाटा मोटर्स कर्मी आनन्द प्रसाद ने भी एसडीपी डोनेशन किया।
Next Post
सीताडांगा ग्राम प्रधान तार सिंह मार्डी के नेतृत्व में ग्राम सभा ने जिला पार्षद बाघराय मार्डी को ज्ञापन सौंपा
Sat Dec 26 , 2020