प्रदीप भोजपुरिया भोजपुरी के ब्रांड अम्बेस्डर : चंद्रेश्वर खां

जमशेदपुर : टेल्को स्थित न्यू एरा होटल में ‘भोजपुरी के पहरुआ’ वीडियो डॉक्यूमेंट्री की लॉन्चिंग आज शनिवार को किया गया। इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रबंध गुरु चंदेश्वर खां, साहित्यकार अरविंद विद्रोही, समाजसेवी शिव शंकर सिंह, पप्पू सिंह ने संयुक्त रूप से किया। भोजपुरी के विकास गाथा में पहरुआ के रूप में वैसे तो शहर से लेकर भारत तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई लोगों ने कार्य किया। इसमें प्रमुख रूप से अपने शहर जमशेदपुर से संपूर्ण भोजपुरी विकास मंच के महामंत्री प्रदीप सिंह भोजपुरिया के योगदान शामिल है। इनके जन्मदिन पर आयोजित इस कार्यक्रम में भोजपुरी कला एवं संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए प्रदीप सिंह भोजपुरिया की प्रशंसा की गई। डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से उनके जन्मदिन पर शहर से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई लोगों ने अपने वीडियो संदेश भेज कर शुभकामना देते हुए उनके कार्यों को उत्साह वर्धन किया। मौके पर चंदेश्वर खां ने प्रदीप सिंह के कार्यों का उल्लेख करते हुए प्रदीप सिंह को भोजपुरी का ब्रांड एंबेसडर बताया। इस दौरान शहर के बॉलीवुड सिंगर अरुण देव यादव ने भी अपकमिंग फिल्मों के गाने भी गुनगुनाए। वही समाजसेवी शिव शंकर सिंह ने भी आशीर्वचन देते हुए झारखंड में भोजपुरी के साथ-साथ मगही, मैथिली, अंगिका के साथ सरकार के द्वारा किए जा रहे भेदभाव के खिलाफ एक बार फिर से एकजुट होकर आंदोलन की बिगुल फूंकने का आह्वान किया। वहीं अंत में प्रदीप सिंह भोजपुरिया ने भोजपुरी के विकास के लिए अपनी वचनबद्धता दोहराते हुए सभी का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन लक्ष्मण प्रसाद एवं धन्यवाद ज्ञापन शशि मिश्रा ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से कौशलेश तिवारी, बिजेंद्र कुमार, राजेश पांडे, श्याम सुंदर पांडे, अनिल गिरी, संजय रावल, राजकुमार सिंह, योगेश पांडे, दुलाल चंद्र पति समेत कई भोजपुरी भाषा भाषी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हाई स्कूल गोपबंधु विद्यापीठ में पूजा सम्पन्न

Sat Feb 5 , 2022
जमशेदपुर: हाई स्कूल गोपबंधु विद्यापीठ टेल्को में माँ सरस्वती की पूजा-अर्चना वैदिक-मन्त्रोचारण के साथ संपन्न हुआ । पंडित चक्रधर मिश्र ने विधि– विधान के साथ पूजा सम्पन कराया । यजमान के रुप में उपस्थित विद्यालय के प्राचार्य संजीव कुमार तिवारी ने कहा कि विद्यादायिनी , ज्ञानदायिनी माँ सरस्वती से मेरी […]

You May Like

फ़िल्मी खबर