खंडवा : कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में आखिरकार प्रियंका गांधी भी शामिल हो गई हैं। मध्य प्रदेश के खंडवा में प्रियंका गांधी अपने भाई राहुल गांधी का साथ देने पहुंचीं। इस दौरान वह राहुल गांधी के साथ कदमताल करती आईं। इससे पहले भाजपा समेत कई पार्टियों के नेता ये तंज कसते रहे हैं कि राहुल गांधी की यात्रा में प्रियंका ही नहीं दिखाई दे रहीं, कांग्रेस ये कैसे भारत जोड़ो अभियान पर निकली है।प्रियंका गांधी भारत जोड़ो यात्रा में पति रॉबर्ट वाड्रा के साथ पहुंचीं। मध्य प्रदेश के खंडवा में राहुल गांधी के साथ बहन प्रियंका और जीजा रॉबर्ट वाड्रा कमदताल करते नजर आए। इस दौरान प्रियंका और रॉबर्ट वाड्रा के पीछे उनका बेटा रेहान भी नजर आया।
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में आखिरकार प्रियंका गांधी भी शामिल
