रांची में कचरा ढोने वाले ट्रक ने ली महिला बैंककर्मी अनिमा बोदरा की जान

5

राँची :- राजधानी रांची में मंगलवार सुबह दस बजे सड़क हादसे में एक बैंक कर्मी की मौत हो गई। घटना रातू रोड में आकाशवाणी होटल के सामने की है। रांची नगर निगम का कचरा ढोने वाले ट्रक ने आगे-आगे जा रही स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया। स्कूटी सवार बैंक जा रही महिला कर्मी की इससे मौके पर ही मौत हो गई। वाहन ने महिला बैंककर्मी के शरीर को बुरी तरह से रौंद डाला। बताया जाता है कि महिला बैंककर्मी अनिमा बोदरा बैंक ऑफ बड़ौदा में काम करती थी। वह नामकुम की रहने वाली थी। सुबह वह अपने पति के साथ स्‍कूटी से रातू रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा ड्यूटी के लिए जा रही थी। इसी दौरान कचरा वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। वह बैंक में क्‍लर्क थी। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहन को जब्‍त कर लिया।

बताते चलें कि शहर में सुबह आठ बजे तक ही कचरा उठाने का काम किया जाना है। ऐसा सख्‍त निर्देश दिया गया है। इतने सख्त निर्देश के बावजूद दोपहर तक कचरा उठाया जाता है। इसी अनदेखी के कारण आज बैंक कर्मी की जान चली गई। शहर में आज भी निगम की गाड़ी को दोपहर एक बजे कचरा उठाते हुए देखा जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

इनकम टैक्स रिटर्न फ़ाइल करने की तारीख 31 अगस्त तक बढ़ी

Wed Jul 24 , 2019
नई दिल्ली :- सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेस (CBDT) ने इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की अंतिम तारीख 31 जुलाई से 31 अगस्त तक बढ़ा दी है। आईटीआर फॉर्म फाइल करने की आखिरी तिथि 31 अगस्त के बाद इसे फाइल करने पर जुर्माना भी देना पड़ सकता है। ऐसे में […]

You May Like

फ़िल्मी खबर