जमशेदपुर : राष्ट्रीय भ्रष्टाचार उन्मूलन एवं जन कल्याण संगठन (नीति आयोग भारत सरकार से सम्बद्ध) टेल्को खड़ंगाझार निवासी भाजपा नेता सह सामाजिक कार्यकर्ता डीडी त्रिपाठी को झारखंड प्रदेश इकाई का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया हैं. संगठन के राष्ट्रीय प्रमुख सचिव के हस्ताक्षर से युक्त जारी पत्र में उन्हें झारखंड प्रदेश की जिम्मेदारी देते हुए निर्देश दिया गया हैं कि वे नेशनल गवर्निंग एवं एथिक्स कमिटी के दिशा-निर्देशों के अनुरूप वे सरकारी इकाइयों के साथ मिलकर कार्य संपादन करेंगे. साथ ही भय, भूख भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी लड़ाई को तेज करेंगे. श्री त्रिपाठी ने मिली जिम्मेदारी का अभिनन्दन करते हुए विश्वास जताया कि वो इस भूमिका के प्रति पूरी निष्ठा से कार्य को करेंगे और साथ ही पीड़ितों, दलितों एवं कमजोर वर्ग के लोगों के न्याय हेतु सतत संघर्ष करेंगे. ज्ञात हो कि राजनीतिक रूप से भाजपा से जुड़े श्री त्रिपाठी सदा ही समाज के अंतिम व्यक्ति की हित की लड़ाई लड़ते रहे हैं. श्री त्रिपाठी ने कहा कि इस जिम्मेदारी के मिलने से उनके व्यक्तित्व को और प्रखरता मिलेगी और न्याय के लिए लड़ने की दिशा में उनकी क्षमता को और बल मिलेगा. श्री त्रिपाठी राष्ट्रीय स्वाभिमान आंदोलन के प्रदेश संयोजक, कैंसर से लड़ने वाली संस्था लाइफ अगेन इंडिया फाउंडेशन जैसी संस्था से जुड़कर भी कार्य करते रहे हैं जरूरत पड़ने पर जनता के समस्या के साथ खड़े उतरते है।
Next Post
छेड़खानी के आरोप में नौकरी से बर्खास्त केके शुक्ला टाटा मोटर्स गेट पर बैठे गीता पाठ करने, पुलिस ने भगाया
Thu Jul 2 , 2020
एक्सक्लूसिव जमशेदपुर: आज गुरुवार सुबह लगभग 8 बजे टाटा मोटर्स गेट के कुछ दूरी पर टाटा मोटर्स से महिला छेड़खानी में निष्कासित अधिकारी के के शुक्ला ने गीता का पाठ पढ़ने की कोशिश कर रहे थे । मगर पुलिस ने गीता पाठ रोड पर पढ़ने की अनुमति नही दी […]
