दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति ने अंबिका बनर्जी के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का किया आयोजन

6

जमशेदपुर : जमशेदपुर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति के द्वारा शीतला मंदिर साकची के तत्वाधान में स्वर्गीय अंबिका बनर्जी का श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम उनकी आत्मा की शांति के लिए तारापीठ के पुजारी स्वरूप चक्रवर्ती ,उमेशानंद गिरि एवं राजू बाजपेई के द्वारा विधिवत पूजा अर्चना की गई तत्पश्चात 1 मिनट का मौन रखा गया और उन्हें श्रद्धांजलि समर्पित की गई। श्रद्धांजलि सभा में जमशेदपुर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति के सदस्यों के अलावा शहर के दुर्गा पूजा समिति के प्रतिनिधि राजनीतिक दल के नेता समाजसेवी केंद्रीय शांति समिति के सदस्य मुख्य रूप से मौजूद थे। इनकी उपस्थिति यह दर्शाता है कि स्व0 अंबिका बनर्जी का सामाजिक जीवन कितना सफल था श्रद्धांजलि सभा में सभी लोगों सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए एवं मास्क का प्रयोग करते हुए सम्मिलित हुए।

इसमें मुख्य रूप से अध्यक्ष चंद्रनाथ बनर्जी, महासचिव राम बाबू सिंह, उपाध्यक्ष आशुतोष सिंह ,कांग्रेस जिला अध्यक्ष उमेश खान ,भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ,महामंत्री अनिल मोदी ,राकेश सिंह अपर्णा गुहा, मनोज बाजपाई ,प्रसेनजीत भौमिक, अशोक सिन्हा, केंद्रीय शांति समिति सदस्य पारसनाथ मिश्रा, श्याम शर्मा परमात्मा मिश्रा , के एन ठाकुर ओमियो ओझा, प्रदीप दास, पी यस माथुर ,शिव शंकर सिंह तत्येंद्र कुमार ,शंभू मुखी ,सुरजीत चौधरी राघवेंद्र मिश्रा ,नीता सरकार ,मिथिलेश घोष ,अनुपम सिंहा ,प्रबल दत्ता ,अमर सिंह रितेश बाजपेई, विनय कुमार सिंह मुख्य रूप से मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जितिआ-ससटिमाञ के अराधना का "जितिआ डाइर सेंउरन" कुड़मालि नेगाचारि मत से किया गया

Fri Sep 11 , 2020
जमशेदपुर : आदिवासी कुड़मी समाज, बिरसानगर-टेल्को नगर कमिटि के उपाध्यक्ष महानगर संतोष महतो ने जोन नं. 9, बिरसानगर स्थित आवास पर जितिआ-ससटिमाञ के अराधना का “जितिआ डाइर सेंउरन” कुड़मालि नेगाचारि मत से किया गया। इस सेंउरन-अराधना में नाइआ का काम मुख्य अतिथि मानगर पद्दोलोचन महतो ने पूरा किया। वहीं मानगरि […]

You May Like

फ़िल्मी खबर