जमशेदपुर सम्पूर्ण भोजपुरी विकास मंच के महामंत्री प्रदीप सिंह भोजपुरिया ने थेवन तिवारी को दूरभाष पर बधाई दी
जमशेदपुर: बैंकाक भोजपुरी समाज के मुख्य संरक्षक एवं साईं फ़ार्मा कम्पनी लिमिटेड के अध्यक्ष थेवन तिवारी के थाइलैंड की सरकार ने उनके अच्छे, परोपकारी और निःस्वार्थ भाव से किये गए सामाजिक कार्य हेतु अति महत्वपूर्ण पुरस्कार पिंड थोग लौंग फ़्रा२०२१ से नवाज़ा है ।यह पुरस्कार ग्रहण करनेवाले पहले भारतीय है,जिन्हें यह पुरस्कार मिला है।
इस अविश्मरणीय ख्याति सह सम्मान मिलने पर बैंकाक भोजपुरी समाज के सदस्यों ने उन्हें बधाई दी है। “इधर जमशेदपुर सम्पूर्ण भोजपुरी विकास मंच के महामंत्री प्रदीप सिंह भोजपुरिया ने थेवन तिवारी को दूरभाष पर बधाई व शुभकामना दी है एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।