अमर रहेंगे हराधन दास : दिनेश

5

जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी के वरीय नेता और जुगसलाई विधानसभा से बतौर पार्टी प्रत्याशी चुनाव लड़ चुके हराधन दास के देहावसान पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने संवेदना व्यक्त किया। उन्होंने भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि स्व. दास का असमय चले जाना भारतीय जनता पार्टी के लिए अपूर्णीय क्षति है। कहा कि उनके निधन से मैनें अपना एक अभिभावक खो दिया। उन्होंने बताया कि हराधन दास सुचितापूर्ण राजनीति में आस्था रखतें थे। उनके विचार और कृतित्व सदैव पार्टी कार्यकर्ताओं की स्मृतियों में अमर रहेंगे। पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने वर्ष 2005 की विधानसभा चुनाव की स्मृतियों को साझा करते हुए कहा कि स्व. हराधन दास ने जुगसलाई विधानसभा में भाजपा को मजबूत किया। बताया कि बेहद कम मतों के अंतर से पराजय झेलनी पड़ी थी। उक्त चुनाव जुगसलाई विधानसभा में भाजपा की सबसे बेहतर प्रदर्शन रही। बताया कि तब के विजयी प्रत्याशी दुलाल भुइयां को 59649 और दूसरे स्थान पर हराधन जी को 56995 वोट प्राप्त हुए थे। उन्होंने ईश्वर से उनके परिजनों और शुभचिंतकों को दुःख सहने की संबल और धैर्य प्रदान करने की कामना की है।

सधन्यवाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शारदा सिन्हा के निधन की जूठी अफवाह, विडियो जारी कर बोलीं- मैं बिलकुल ठीक

Wed Aug 26 , 2020
पटना : मंगलवार को प्रसिद्ध लोक गायिका पद्मश्री शारदा सिन्हा के कोरोना वायरस से निधन की अफवाह ने लोगों को सकते में डाल दिया। जिसके बाद सच्चाई बताने के लिए खुद शारदा सिन्हा को सामने आना पड़ा। उन्होंने विडियो संदेश जारी कर कहा कि उनका इलाज चल रहा है और इसमें सुधार […]

You May Like

फ़िल्मी खबर