शारदा सिन्हा के निधन की जूठी अफवाह, विडियो जारी कर बोलीं- मैं बिलकुल ठीक

258

पटना : मंगलवार को प्रसिद्ध लोक गायिका पद्मश्री शारदा सिन्हा के कोरोना वायरस से निधन की अफवाह ने लोगों को सकते में डाल दिया। जिसके बाद सच्चाई बताने के लिए खुद शारदा सिन्हा को सामने आना पड़ा। उन्होंने विडियो संदेश जारी कर कहा कि उनका इलाज चल रहा है और इसमें सुधार भी आ रहा है। उन्होंने लोगों से किसी भी अफवाह पर यकीन न करने की अपील भी की। उन्‍होंने कहा कि अपने चाहने वालों की दुआओं से वे जरूर स्‍वस्‍थ होकर उनके बीच आएंगी। ऐसे फैली अफवाह
दरअसल, रविवार को बिहार के मोतिहारी नगर थाना में पदस्थापित एक महिला दारोगा शारदा सिन्हा की कोरोना संक्रमण से पटना के एक अस्‍पताल में मौत हो गई थी। वे जहानाबाद जिले के बाजितपुर की रहने वाली थीं। लोक गायिका शारदा सिन्‍हा का भी पटना के ही अस्‍पताल में कोरोना का इलाज चल रहा है। इसके बाद किसी ने गायिका शारदा सिन्‍हा की मौत की अफवाह उड़ा दी, जो देखते-देखते वायरल हो गई। बात इतनी बढ़ी कि खुद शारदा सिन्‍हा को सामने आकर अपनी बात रखनी पड़ी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिस्टुपुर थाना में सैनिटाइजर मशीन इनर व्हील क्लब जमशेदपुर वेस्ट ने लगाया

Wed Aug 26 , 2020
जमशेदपुर : देश मे कोरोना की स्थिति बहुत ही चिंताजनक है । शहर की एक प्रतिष्ठित संस्था इनर व्हील कल्ब आफ जमशेदपुर वेस्ट जो हर समय गरीब और असहाय लोगों की मदद के लिए हमेशा आगे रहती है ।क्लब ने करोना महमारी से बचाव करने के प्रति आज लोगों को […]

You May Like

फ़िल्मी खबर