उत्तरायण सूर्य की भांति राष्ट्र समृद्ध बने : सोमू

  • रघुवर से मिलकर लोहड़ी की बधाई दी

जमशेदपुर: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास से मिलकर सिखों ने उन्हें लोहड़ी की बधाई दी।और भाजपा प्रवक्ता कुणाल सरंगी को भी बधाई दी सांझी को भी आवाज़ के सरदार सतवीर सिंह सोमू ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में राष्ट्रीय एवं झारखंड के फलक पर संगठन मजबूत होगा। समृद्ध एवं मजबूत झारखंड के निर्माण की दिशा में संगठन के कार्यकर्ता इस मकर संक्रांति लोहड़ी के समान नई ऊर्जा प्राप्त करेंगे। सोमू के अनुसार सूर्य के उत्तरायण से संबंधित यह पर्व समृद्ध विरासत और परंपरा से जोड़ता है। अकबर के काल में लड़कियों की खरीद बिक्री वाले बाजार को दुल्ला भट्टी ने बंद करवाया था। लड़कियों को व्यापारियों के चंगुल से मुक्त करवाकर उनकी शादी करवाई थी। दुल्ला भट्टी को पंजाबी समुदाय याद करता है और लड़कियों को उपहार दिए जाते हैं और नवविवाहित तथा परिवार में जन्मे पहले बच्चे को बधाई दी जाती है। पंजाबी समुदाय अग्नि में नई फसल यथा मूंगफली मकई गुड़ तिल समर्पित कर परिवार, समाज एवं राष्ट्र की उन्नति की अरदास करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रधानमंत्री ने लोहड़ी के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं

Thu Jan 13 , 2022
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ‘लोहड़ी’ के पावन अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा; ‘‘आप सभी को लोहड़ी की शुभकामनाएं।  मैं आप सभी के अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाली की मंगल कामना करता हूं। ईश्वर करे यह विशेष दिन हमारे समाज में भाईचारे की भावना को और […]

You May Like

फ़िल्मी खबर