टिकटों के बंटवारे को लेकर कांग्रेस में फूट, कार्यकर्ताओं का आरोप दलालों के चक्कर में फंस गई है पार्टी

3

पटना : बिहार में चुनावी हलचल और सियासी घमासान के बीच कांग्रेस पर टिकट बेचने का आरोप तूल पकड़ते जा रहा है। पटना स्थित प्रदेश कांग्रेस के मुख्यालय पर टिकटों के बंटवारे से असंतुष्ट उम्मीदवारों व कार्यकर्ताओं ने बुधवार को विरोध प्रदर्शन किया। विरोध में शामिल लोगों के हाथ में तख्तियां देखी गई। जिसमें लिखा हुआ था, टिकट बेचने वाले दलालों से बिहार कांग्रेस को मुक्त करो। विरोध में शामिल एक उम्मीदवार ने हमारे सहयोगी चैनल टाइम्स नाउ को बताया कि वह नैशनल ज्वाइंट को-ओर्डिनेटर ऑल इंडिया किसान कांगेस का प्रभारी है। उन्होंने कहा कि स्क्रीनिंग कमेट के जिला सतपुड़ा से उनकी मजबूत दावेदारी थी। मगर, उनकी दावेदारी को नजरअंदाज कर जेडीयू से कांग्रेस में शामिल हुए उम्मीदवार को टिकट दे दिया गया है।

इससे पहले मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस के मुख्यालय सदाकत आश्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने टिकारी से बाहरी उम्मीदवार को टिकट देने का विरोध किया। प्रखंड अध्यक्ष और उपाध्यक्ष समर्थकों के साथ सदाकत आश्रम पहुंचे और प्रदेश मुख्यालय पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया.। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा, सदानंद सिंह और वीरेंद्र राठौड़ पर पैसे लेकर टिकट देने का आरोप लगाया।
पार्टी के पूर्व अध्यक्ष ने भी की आवाज बुलंद
वहीं, पूर्व अध्यक्ष चंदन बागची ने भी पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने कहा, ‘मैंने 48 सालों में ऐसा टिकट बंटवारा नहीं देखा। प्रदेश इलेक्शन कमेटी की बैठक नहीं हुई। मैं समिति का सदस्य हूं, लेकिन हम लोगों से पूछा तक नहीं गया। उन्होंने मांग की है कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी 3 सदस्यीय कमेटी का गठन कर सीट शेयरिंग और टिकट बंटवारे की जांच करवाएं। जिससे टिकट बंटवारें की तस्वीर साफ हो सके।
कांग्रेस ने पहले चरण के उम्मीदवारों ने नाम घोषित किए
कांग्रेस पार्टी ने पहले चरण के लिए 21 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान करते हुए सभी को सिंबल बांट दिए हैं। पटना के कांग्रेस कार्यालय में मंगलवार देर रात सभी प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया गया है। कांग्रेस इस बार महागठबंधन के साथ बिहार में चुनाव लड़ रही है। इस बार पार्टी को 70 सीटों पर उम्मीदवार उतारने हैं। कांग्रेस ने अपनी पहली सूची में कुल 21 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की है। इनमें वजीरगंज से शशि शेखर, बरबीघा से गजानंद शाही, वारिसलीगंज से सतीश कुमार सिंह उर्फ मनटन सिंह, कहलगांव से शुभानंद मुकेश, हिसुआ से नीतू कुमारी, औरंगाबाद से आनंद शंकर सिंह, सिकंदरा से सुधीर कुमार उर्फ बंटी चौधरी, बक्सर से मुन्ना तिवारी, बिक्रम से सिद्धार्थ को टिकट दिया गया है।(साभार नभाटा)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नए कृषि विधेयक पर बोले सांसद, कहा किसानों के आय को दोगुना करने की दिशा में मोदी सरकार का सराहनीय प्रयास

Thu Oct 8 , 2020
भाजपा कार्यकर्ता किसानों व अमजनों तक पहुंचाएंगे कृषि बिल के पत्रक, बताएंगे फायदे मुद्दाविहीन विपक्ष अपनी खोई राजनीतिक जमीन तलाशने को कृषि विधेयक का कर रहा विरोध: विद्युत वरण महतो। पटमदा क्षेत्र में दो एकड़ में कोल्डस्टोरेज बनकर तैयार, बहरागोड़ा एवं पोटका में जल्द बनेगा कोल्डस्टोरेज: सांसद जमशेदपुर: केंद्र सरकार […]

You May Like

फ़िल्मी खबर