जमशेदपुर /रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि कोविड-19 जैसी महामारी के समय हमारे और आपके द्वारा किया गया रक्तदान कई लोगों को नई जिंदगी दे सकता है। वर्तमान समय में रक्तदाताओं द्वारा किया जा रहा प्रयास बहुत ही सराहनीय है। महामारी के समय रक्तदान का महत्व बहुत बढ़ जाता है। मुख्यमंत्री ने युवा वर्ग सहित स्वस्थ लोगों से रक्तदान करने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे द्वारा दान दिए गए रक्त का एक-एक बूंद किसी को नया जीवन दे सकता है। उक्त बातें मुख्यमंत्री ने आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास में रक्तदान करने के पश्चात कहीं। उन्होंने कहा कि रक्तदान बहुत बड़ा पुण्य का कार्य है। इस अवसर पर रिम्स ब्लड बैंक रांची के लैब टेक्नीशियन राजीव रंजन एवं प्रसेन प्रसाद उपस्थित थे।
Next Post
कोल्हान विश्वविद्यालय के सीनेट एवं सिंडीकेट सदस्यों की सूची सौंपी गई
Thu Oct 15 , 2020
जमशेदपुर : झारखंड छात्र मोर्चा के कोल्हान अध्यक्ष अरुण मुर्मू के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल झारखंड छात्र मोर्चा के केंद्र अध्यक्ष माननीय अमित महतो के रांची स्थित झारखंड छात्र मोर्चा केंद्रीय कार्यलय में मिलकर मोर्चा के द्वारा बनाए गए कोल्हान विश्वविद्यालय के सीनेट एवं सिंडीकेट सदस्यों की सूची सौंपी गई […]

You May Like
-
3 years ago
शहीद को उचित सम्मान दे सरकार -कन्हैया सिंह