टाटा कमिंस कर्मचारी यूनियन का चुनाव की अधिसूचना जारी

8

जमशेदपुर: टाटा कमिन्स के कर्मचारियो में खुशी के साथ अपना अपना जोर आजमाने का समय अब आ गया है। टाटा कमिंस कर्मचारी यूनियन का चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई है। चुनाव इसी माह कराने के लिए 15 नवंबर तक ही पर्यवेक्षक और चुनाव पदाधिकारी और चुनाव संचालन समिति का भी गठन कर लिया जाएगा। यूनियन के स्टीयरिंग कमेटी के सदस्य एहसान अहमद सिराजी ने जारी पत्र जारी कर चुनाव कराने का उल्लेख किया है। इसके ठीक एक दिन पहले कार्यकारिणी की बैठक हुई थी।बैठक में ही सहमति बनी थी, इसके लिए यूनियन के आम सदस्यों से 15 नवंबर तक सुझाव भी मांगा गया है।
निष्पक्ष तरीके से होगा चुनाव  : चुनाव के बारे में बताया गया है कि चुनाव संविधान सम्मत और निष्पक्ष तरीके से कराया जाएगा। अगर समस्या आती है तो उसका समाधान भी स्टीयरिंग कमेटी की ओर से करने का काम किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर छठ घाट छठ व्रत धारियों के लिए पूरी तरह से तैयार

Tue Nov 9 , 2021
जमशेदपुर: सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर छठ घाट छठ व्रत धारियों के लिए पूरी तरह से तैयार हो चुका है।यहां की साफ सफाई और सुंदरता का एक अलग ही शहर में पहचान बन चुका है। इस घाट की जो विद्युत सज्जा होती है, वह लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है. […]

You May Like

फ़िल्मी खबर