![](http://dinratkhabar.com/wp-content/uploads/2020/11/img-20201109-wa00208172211288244956144-712x1024.jpg)
जमशेदपुर : पंचगव्य डॉक्टर्स एसोसिएशन , बिहार झारखंड के अध्यक्ष गव्यसिद्ध डॉ मदन सिंह कुशवाहा , माननीय आस्तिक महतो केंद्रीय सचिव झारखण्ड मुक्ति मोर्चा, एवम रुपेश कुमार शर्मा समाजसेवी ने झारखंड राज्य के माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से औपचारिक मुलाकात की। बातचीत के दौरान उन्होंने कोरोना संक्रमण के आगामी भयावह स्तिथियों को निबटने के लिए पंचगव्य चिकित्सा को एक वैकल्पिक मार्ग बताया और साथ मे पंचगव्य चिकित्सा के लाभ के सभी आयामों पर विस्तृत चर्चा भी की। सोरेन ने पंचगव्य चिकित्सा पद्धति को झारखंड राज्य में सुचारू रूप से संचालन के लिए आस्वासन दिया और उन्होंने कॅरोना महामारी की चिकित्सा में झारखंड सरकार का साथी होने की आशा व्यक्त की। साथ ही में सोरेन ने जमशेदपुर में पंचगव्य चिकित्सा को सुचारू रूप से चलाने के लिए आस्वासन भी दिया।
![](http://dinratkhabar.com/wp-content/uploads/2020/11/img-20201129-wa00022949273585178886615-850x1024.jpg)
![](http://dinratkhabar.com/wp-content/uploads/2020/11/img-20201115-wa00093333123828347483813-710x10242505161810854120467-1.jpg)