![](http://dinratkhabar.com/wp-content/uploads/2020/11/img-20201109-wa00206353972595597455936-712x1024.jpg)
![](http://dinratkhabar.com/wp-content/uploads/2020/11/img-20201108-wa00175615478552981117450-1024x513.jpg)
![](http://dinratkhabar.com/wp-content/uploads/2020/11/img-20201115-wa00096876984083943133064.jpg)
जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार ने सोमवार को बिष्टुपुर साईबर थाना में नकली फ़ेसबुक अकाउंट के विरुद्ध लिखित शिकायत देकर कार्रवाई का अनुरोध किया है। रविवार को अज्ञात ने उनके फ़ेसबुक आईडी की जानकारियां और फ़ोटो को हैक करते हुए उसी नाम से नकली फेसबुक एकाउंट बना लिया था। नज़दीकी मित्रों और शुभचिंतकों के माध्यम से इस आशय की जानकारी मिलते ही उन्होंने फ़ौरन संबंधित सूचना एसएसपी को दी थी। सोमवार को उन्होंने साईबर थाना में लिखित इत्तिला सौंपकर अविलंब कार्रवाई का अनुरोध किया है। भाजपा नेता दिनेश कुमार ने आशंका जताया कि किसी शातिर साइबर अपराधी ने उनकी सामाजिक ख्याति को नुक्सान पहुंचाने की मंशा से इस साइबर अपराध को अंजाम दिया है। शिकायत सौंपने के दौरान पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमरजीत सिंह राजा, वरीय भाजपा नेता हलधर नारायण शाह मौजूद थे।