अंतर्राष्ट्रीय तीरंदाज दीपिका कुमारी की बहन विद्या कुमारी ने मुलाकात की

325

जमशेदपुर : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से झारखंड मंत्रालय में आज अंतर्राष्ट्रीय तीरंदाज दीपिका कुमारी की बहन विद्या कुमारी ने मुलाकात की। विद्या कुमारी ने मुख्यमंत्री के समक्ष कहा कि वे वर्तमान में असम राइफल मणिपुर में कार्यरत हैं। विद्या कुमारी ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि उनका सेवा झारखंड में स्थानांतरित करने को लेकर राज्य सरकार पहल करे। मुख्यमंत्री ने विद्या कुमारी को आश्वस्त किया कि असम राइफल मणिपुर से उनकी सेवा झारखंड की जाए इसके लिए राज्य सरकार भारत सरकार को पत्र लिखेगी तथा गृह मंत्रालय, भारत सरकार के साथ भी समन्वय स्थापित कर सेवा झारखंड में किए जाने की सिफारिश करेगी। मौके पर मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे एवं विद्या कुमारी के परिजन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आदिवासी दिवस के शुभ अवसर पर कुड़मी विकास समिति द्वारा मैट्रिक परीक्षा के कोल्हान टॉपर चंदना महतो को पिपला स्थित उनके आवास पर जाकर सम्मानित किया गया

Mon Aug 9 , 2021
जमशेदपुर : आदिवासी दिवस के शुभ अवसर पर कुड़मी विकास समिति द्वारा मैट्रिक परीक्षा के कोल्हान टॉपर चंदना महतो को पिपला स्थित उनके आवास पर जाकर सम्मानित किया गया। कुड़मी विकास समिति की ओर से चन्दना महतो को ढेर सारी बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई। हम सभी […]

You May Like

फ़िल्मी खबर