भारतीय नौ सेना दिवस मनाया विद्या भारती चिन्मय विद्यालय

21

जमशेदपुर: पाकिस्तान के खिलाफ 1971 के युद्ध में भारत की जीत की 50 वीं वर्षगांठ मनाने के लिए, भारत सरकार ने 4 दिसंबर, 2021 से 16 दिसंबर, 2021 तक कई गतिविधियों की घोषणा की है। हम इस वर्ष भारतीय नौसेना दिवस को स्वर्णिम विजय वर्ष के रूप में मना रहे हैं।
विद्या भारती चिन्मय विद्यालय में इस उद्देश्य में अपनी भूमिका सुनिश्चित करने हेतु कक्षा 5 के छात्रों ने राष्ट्र के प्रति भक्ति,गर्व और जिम्मेदारी की भावना के साथ रैंक ईएम’ गतिविधि के अंतर्गत भारतीय नौसेना में रैंकिंग प्रणाली के बारे में पता किया और उन्हें एक पिरामिड पर लिखा साथ ही एक वाक्य में प्रत्येक रैंक की भूमिका और उत्तरदायित्व का उल्लेख किया।इस क्रियाकलाप को उन्होंने चार्ट पेपर पर नई शैली व देशभक्ति को अभिव्यक्त करने वाले रंगों में दर्शाया।
वहीं कक्षा 9 एवं कक्षा 11 के विद्यार्थी नौसेना दिवस पर विशेष प्रश्नोत्तरी का हिस्सा बने।
विद्यालय प्राचार्या श्रीमती मीना विल्खु ने दिवस विशेष के प्रति गौरव व सम्मान व्यक्त करते हुए राष्ट्रोत्सव में छात्रों द्वारा सुनिश्चित भूमिका की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आईएनएस खुकरी के वीर शहीदों को पूर्व सैनिकों ने दी श्रद्धांजलि

Sat Dec 4 , 2021
जमशेदपुर: भारतीय नौसेना के इतिहास का सबसे गरिमामय दिन है 4 दिसंबर। नौसैनिको के अद्भुत दक्षता समन्वय और शौर्य का प्रतीक है यह दिवस। आज पूर्व सैनिक सेवा परिषद के बैनर पर जमशेदपुर के टेल्को स्थित एक हॉल में सँगठन की तरफ से नौसेना दिवस मनाया गया। कार्यक्रमका शुभारम्भ सांगठन […]

You May Like

फ़िल्मी खबर