आज से हुई श्रीराम मंदिर निधि संग्रह अभियान की शुरुआत

3

जमशेदपुर : अयोध्या में बनने वाली भगवान श्रीराम मंदिर निर्माण में लौहनगरी जमशेदपुर के हिन्दू समाज भी विश्व के सबसे बड़े निधि संग्रह योगदान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की तैयारी कर ली है।
इसी क्रम में श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान के उद्घटना के लिए 14 जनवरी को सोनारी स्थित मौनीबाबा आश्रम में वैदिक विधान द्वारा महंत श्री मेघानन्द जी महाराज के मार्गदर्शन में पत्रकार वार्ता का आयोजन हुआ। श्रीराम मंदिर निधि संग्रह में लगे विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं ने हवन में आहुति दी।
इस अवसर पर विहिप के मंत्री जनार्दन पांडे ने कहा कि अयोध्या श्रीराम मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान में अधिक से अधिक जन सहभगिता हो इसके लिए सामूहिक प्रयास करना होगा। हमारा प्रयास है कि जमशेदपुर के प्रत्येक हिंदू जाति, भाषा, वर्ग, भिन्न्ता से मुक्त होकर श्रीराम मंदिर में खुलेमन से अंशदान दे। निधि समर्पण अभियान की विभिन्न् टोलियां शहर में सभी परिवारों तक पहुंचे। उन्होंने बताया कि एक टोली में तीन से चार कार्यकर्ता होंगे। ये सभी कार्यकर्ता विश्व हिंदू परिषद के नेतृत्व में अयोध्या श्रीराम मंदिर निधि संग्रह के लिये 10 रुपये से एक हजार रुपये के कूपनों पर राम मंदिर मॉडल का चित्र है, जिसे लेकर यह घर-घर जाएंगे।
महंत श्री मेघानन्द जी महाराज ने कहा कि श्रीराम मंदिर निर्माण प्रत्येक हिन्दु की भावनाओं से जुड़ा है। अभियान के माध्यम से प्रत्येक हिन्दू के मन से यह भावना उत्पन्न हो कि राम मंदिर निर्माण में उनका भी योगदान है।
इस उद्घाटन कार्यक्रम में महंत सनजीवानंद महाराज, विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष श्री अवतार सिंह गांधी, निधि संग्रह अभियान प्रमुख और विश्व हिंदू परिषद के मंत्री श्री जनार्दन पांडे, सह प्रमुख संजय सिंह, दुर्गावाहिनी संयोजिका संजीत सेन , प्रांत धर्म प्रसार सहसंयोजक देवेंद्र गुप्ता जी, सुधांशु ओझा, बिनोद सिंह अभियान टोली सदस्य, बजरंग दल संयोजक भोला लोहार , धर्मप्रचार प्रमुख यमुना दुबे , गौरक्षा प्रमुख अनिरुद्ध गिरी , समाजिक समरसता के उत्तम दास जी इस कार्यक्रम में मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अखानजात्रा के शुभ अवसर पर गदड़ा पंचायत में पंचायत प्रतिनिधियों और ग्राम वासियों के द्वारा भेजाबिंधा कार्यक्रम और बच्चों के रस्सी खिंचाव कार्यक्रम का आयोजन किया गया

Fri Jan 15 , 2021
जमशेदपुर : अखानजात्रा के शुभ अवसर पर गदड़ा पंचायत में पंचायत प्रतिनिधियों और ग्राम वासियों के द्वारा भेजाबिंधा कार्यक्रम और बच्चों के रस्सी खिंचाव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम गदड़ा पंचायत में हर साल किया जाता है। इस कार्यक्रम के माध्यम से आदिवासी मूलवासीयों की संस्कृति को बचाए […]

You May Like

फ़िल्मी खबर