जमशेदपुर । जमशेदपुर की मशहूर फिल्म अभिनेत्री विनीता राय, पिछले दस दिनों से लखनऊ में भोजपुरी फिल्म “मेरे प्यार कि शादी है” की शुटिंग में व्यस्त हैं। छोटागोविंदपुर के रहने वाली विनीता इससे पहले भी कई भोजपुरी फिल्म में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुकी है। लखनऊ के खुबसूरत लोकेशन में इस फिल्म की शुटिंग जोर शोर से चल रही है। इस फिल्म में मुख्य अभिनेता पावर स्टार पवन सिंह और अभिनेत्री परी पांडेय है। अन्य कलाकारों में, कुनाल सिंह, ब्रजेश त्रिपाठी, के के गोस्वामी , प्रकाश जैस और अन्य है। इस फिल्म के निर्माता महेन्द्र ओझा और निर्देशक फिरोज खान है।
Next Post
ईस्ट बंगाल एफसी के खिलाफ अपने घर पर जमशेदपुर एफसी को जीत की तलाश
Sat Nov 26 , 2022
जमशेदपुर : जमशेदपुर एफसी रविवार को जमशेदपुर के जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2022-3 में ईस्ट बंगाल एफसी की मेजबानी करेगी। ये दोनों ही टीमें इस मुकाबले को जीतकर अपनी पिछली हार से उबरने की कोशिश करेंगी। उनके पिछले मुकाबलों में स्थानापन्न खिलाड़ियों का प्रभाव […]
![](https://dinratkhabar.in/wp-content/uploads/2022/11/JFCs-Ishan-Pandita-during-a-training-session-ISL-1024x683.jpg)